लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Double Murder:मां से झगड़ा किया तो बेटे ने दो किशोरों को मार डाला, खूनी झड़प में एक घायल; क्रॉस एफआईआर – Delhi: Son Kills Two Teenagers After Quarrel With Mother

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में बुधवार शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दो किशोरों-जॉनी और ध्रुव की हत्या कर दी, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जान गंवाने वाले दोनों किशोरों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायल दिनेश का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, ध्रुव, जॉनी और दिनेश सुल्तानपुरी से अमन विहार एक युवक रितेश की तलाश में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने इलाके में रहने वाली एक महिला से रितेश के बारे में पूछताछ की। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और तीनों किशोर महिला से उलझ पड़े।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक लड़के ने महिला पर बाल्टी से हमला किया, जबकि दूसरे ने उसके चेहरे पर घूंसा मार दिया। घटना में महिला घायल हो गई और उसके चेहरे से खून बहने लगा। शोर सुनकर महिला का नाबालिग बेटा मौके पर पहुंचा और मां को बचाने की कोशिश की।

इसी बीच तीनों किशोर वहां से भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भागते समय एक लड़के के हाथ से चाकू सड़क पर गिर गया। आरोप है कि नाबालिग ने वही चाकू उठाकर तीनों पर हमला कर दिया। हमले में एक किशोर का गला रेत दिया गया, जबकि दूसरे के पेट और सीने पर कई वार किए गए। तीसरे लड़के को भी सीने में चाकू लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जॉनी और ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जनवरी में सुल्तानपुरी में हुए एक हत्या मामले को लेकर तीनों किशोर रितेश से नाराज थे। उन्हें शक था कि कबड्डी खिलाड़ी रितेश ने आरोपियों को शरण दी थी। इसी रंजिश में वे उसकी तलाश में अमन विहार पहुंचे थे।

दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि तीनों किशोरों पर महिला पर हमले का केस दर्ज हुआ है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Challans:एक स्कूटर, 249 चालान और ₹3.69 लाख का जुर्माना! सामने आई ट्रैफिक चालान सिस्टम की चौंकाने वाली कहानी – 249 Traffic Challans Worth ₹3.69 Lakh Issued To One Scooter Raise Questions Over Traffic Fine System

Greater Noida:प्राधिकरण की कथित लापरवाही ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत – Greater Noida: Child Dies After Drowning In 15-foot-deep Pit.

Anahat New Squash Champion:भारत की अनाहत सिंह जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं – Anahat New Squash Champion Young Girl Becomes Junior Squash World Champion First Indian To Win Title Know

‘भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद से पहले देश’:प्रधान के इस्तीफे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह; और क्या कहा? – For Bjp Workers Country Comes Before Post Home Minister Amit Shah On Dharmendra Pradhan Resignation

‘pm मोदी की उम्मीद पर खरा उतरुंगा’:शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर बोले जोशी; प्रधान की तारीफ में क्या कहा? – Discharge My Responsibilities With Utmost Dedication Prahlad Joshi Speak After Appointed Ministry Of Education

जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा:आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें, पढ़िए मौके का हाल – Current Report Protesters Remaining At Jantar Mantar Even After Conclusion Of Agitation And Queue For Food

Leave a Comment