लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘एक बार की गलती को माफ…’, रिश्ते में बेवफाई पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हाल ही में जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी शादी को “सिचुएशनशिप” बताया था जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई. वहीं अब पति पत्नी और वो दो एक्ट्रेस रकुल ने भी बेवफाई के मुद्दे पर बात की है. रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हुए, अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि एक बार की ‘गलती’ को कभी-कभी माफ किया जा सकता है.

रकुल प्रीत सिंह ने रिश्ते में बेवफाई को लेकर क्या कहा?
बता दें कि हाल ही में, रकुल ने सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के साथ पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन के दौरान मैशेबल इंडिया को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने बेवफाई के मुद्दे पर चर्चा की. वहीं जब रकुल से पूछा गया कि क्या किसी रिश्ते में धोखा देना जस्टिफाई हो सकता है, तो उन्होंने तुरंत ‘नहीं’ में जवाब दिया.

इस पर सारा ने बीच में दखल देते हुए कहा कि कम से कम “माफी तो मांगनी चाहिए, लेकिन यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है.” रकुल ने इस बात से सहमति जताई. हालांकि, आयुष्मान ने एक अलग पाइंट रखते हुए कहा कि “शादी के अपने रूल्स होते हैं. साथ ही, अगर ईमानदारी से माफी मांगी गई है, तो क्यों नहीं?” इसके बाद रकुल ने कहा, “यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि बेवफाई किस हद तक हुई है… किस हद तक? अगर धोखा देना आदत बन गई है…” रकुल अपनी बात पूरी कर पातीं उससे पहले सारा ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और पूछा कि क्या एक बार धोखा देना जायज़ माना जा सकता है? रकुल ने कहा कि उन्हें यह जायज़ नहीं लगता.

गलती माफ न करने के लिए जिंदगी बहुत लंबी है…’
रकुल ने आगे कहा, “लेकिन अगर किसी से एक बार गलती हुई है तो जिदगी बहुत लंबी है और एक गलती के लिए माफ न करना सही नहीं है… इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा ये बात मेरे निजी रिश्ते पर लागू नहीं होती. प्लीज नोट.” आयुष्मान ने भी कुछ ऐसा ही कहा, “इंसान गलतियां करते हैं. लेकिन अगर वे सचमुच माफी मांग रहे हैं, और अगर आप उस इंसान के लिए सहानुभूति रखते हैं… तो ज़िंदगी बहुत लंबी है.” इस पर सारा ने कहा कि वह माफ तो कर सकती हैं, लेकिन भूल नहीं सकतीं, जिस पर रकुल ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर कोई माफ़ कर देता है, तो उसे आखिरकार भूलना ही पड़ता है.

यह घटना रकुल और उनके पति जैकी भगनानी के पर्सनल लाइफ के सवालों के घेरे में आने के कुछ दिनों बाद हुई है, जब जैकी ने उनकी शादी को लेकर ‘सिचुएशनशिप’ वाला कमेंट किया था.

ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली बंपर कमाई

रकुल प्रीत सिंह वर्क फ्रंट
रकुल को हाल ही में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान के साथ ‘पति पत्नी और वो दो’ में देखा गया था. यह फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की अगली कड़ी है, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आए थे.

ये भी पढ़ें:-‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला’, अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले नर्वस हैं अजय देवगन? एक्टर बोले- ‘इतनी मेहनत की है थोड़ा प्रेशर तो…’

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

अक्षय-सुनील से रवीना-जैकी तक, कौन है ‘वेलकम टू द जंगल’ का सबसे रईस स्टार? ये कॉमेडियन हैं 250 करोड़ का मालिक

Saturday Box office LIVE: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, 5 बजे तक की इतनी कमाई

जब पेट्रोल पंप पर स्कूल की लड़कियों ने शान को समझ लिया था शाहरुख खान, सिंगर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Leave a Comment