लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बांग्लादेश में भारतीय डिप्लोमैट की कैसे हुई मौत? दूतावास के अंदर शव मिलने से हड़कंप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश के चटगांव में स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर में मंगलवार को भारत के एक राजनयिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. मृत अधिकारी की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है. वह भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे.

बाथरूम के बाहर मिला शव

ढाका पुलिस के प्रवक्ता अमीनूर राशिद ने संवाददाताओं को बताया कि नरेन धर का शव मंगलवार तड़के भारतीय उच्चायोग के पुराने वीजा केंद्र भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बाथरूम के दरवाजे के सामने मिला. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक अधिकारी भारतीय मिशन में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे. ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग और चटगांव स्थित सहायक उच्चायोग की ओर से फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

दिल का दौरा पड़ने की जताई जा रही आशंका

पुलिस प्रवक्ता अमीनूर राशिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नरेन धर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस के मुताबिक नरेन धर मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले थे. उनकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया

जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद नरेन धर के शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह की बाहरी चोट या संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज होगा

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (सीएमपी) के डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ जोन) अमीरुल इस्लाम ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या शांति समझौते का अंतिम मसौदा हो चुका है तैयार? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिया ईरान-अमेरिका डील पर बड़ा बयान

‘समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें

अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा

‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

‘अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

Leave a Comment