लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 toss | IPL 2026 toss

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 RR vs LSG Match 64 Toss Update: आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ को पहले बैटिंग न्योता का मौका मिला है. राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग मुकाबले से बाहर हैं. दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिले हैं. 

टॉस के वक्त जायसवाल ने बताया कि रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. मुकाबले के लिए राजस्थान में तीन बदलाव हुए. संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस की टीम में एंट्री हुई है. वहीं लखनऊ में शमी और एडन मार्करम को बाहर किया गया है. टीम में मोहसिन खान और आयुष बडोनी आए हैं. 

टॉस के बाद क्या बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान?

टॉस के बाद राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने कहा, “मुझे विकेट अच्छा लग रहा है. उम्मीद है कि बाद में ओस आएगी. हम चेज करेंगे.” कप्तान बनने पर जायसवाल ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात है.”

टॉस के बाद क्या बोले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान?

टॉस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “कॉन्फिडेंट हैं. हमें पता है कि यह विकेट बैटिंग के लिए अच्छा है. बैटिंग या बॉलिंग कुछ भी करके खुश हूं. बिल्कुल, जैसा कि मैंने पिछले कुछ मैचों में कहा है, हमारे पास खेलने के लिए बहुत कुछ है, एक टीम के रूप में,हमें अपने फैंस के लिए हर मैच खेलने में गर्व और आत्मविश्वास है. साथ ही, हम अपना बेस्ट करना चाहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम यह कर सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.

 

यह भी पढ़ें: Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment