लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajnath Singh Vietnam Visit: ‘मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं…’, राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार( 18 मई 2026) को कहा कि भारत के पड़ोसी देश ने जब भी कोई नापाक हरकत की है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी दुस्साहस का प्रभावी जवाब दिया जाएगा. राजनाथ ने यह टिप्पणी वियतनाम की राजधानी हनोई में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए की. उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, “जब भी हमारे पड़ोसी देश ने कोई ‘नापाक हरकत’ की है और ‘नापक’ से आपको स्पष्ट हो गया होगा कि मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं – तो उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. अब उसे दोबारा ऐसा नहीं करना चाहिए.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “कभी-कभी आतंकवाद की मदद से अप्रत्यक्ष रूप से वे भारत को अस्थिर और कमजोर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं सरकार की ओर से और देश के रक्षामंत्री के रूप में आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने का कोई भी प्रयास किया गया तो हमारा देश प्रभावी ढंग से जवाब देने में सक्षम है और भारत प्रभावी ढंग से जवाब देगा.” रक्षामंत्री ने पहलगाम हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया.  

भारत का सख्त परमाणु संदेश

जिस मंच से उन्होंने भाषण दिया, उसके पास ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक पोस्टर भी लगाया गया था. राजनाथ ने कहा, “हमारे रक्षाबलों ने (उस अभियान के दौरान) अद्भुत काम किया.” उन्होंने कहा कि जहां तक “​पहले इस्तेमाल न करने” का सवाल है, भारत ने अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए “पहले इस्तेमाल नहीं किया” और यह प्रतिबद्धता आगे भी बनी रहेगी. हालांकि, राजनाथ ने स्पष्ट किया, “यह हमारी प्रतिबद्धता है, लेकिन भारत किसी भी तरह की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ स्वीकार नहीं करेगा.” रक्षा मंत्री सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. इस यात्रा का उद्देश्य सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन सहित रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाना है.

ये भी पढें- अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ा भारत का कद’, हनोई में PM मोदी को लेकर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ये भी पढें- राजनाथ सिंह की चार दिवसीय वियतनाम-दक्षिण कोरिया यात्रा, क्षेत्रीय शांति-रक्षा सहयोग पर हो सकती है चर्चा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या शांति समझौते का अंतिम मसौदा हो चुका है तैयार? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिया ईरान-अमेरिका डील पर बड़ा बयान

‘समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें

अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा

‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

‘अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

Leave a Comment