लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या अमेरिका ईरान में बनी बात? ऑयल पर लगी रोक अस्थायी रूप से हटाने को राष्ट्रपति ट्रंप हुए तैयार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Agrees waive oil Sanctions : अमेरिका और ईरान में बात बनती हुई नजर आ रही है, जो दुनिया के लिए एक बड़ी खबर है. ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर जवाब दिया है. वॉशिंगटन तेल पर लगी रोक हटाने पर सहमत हो गया है. ट्रंप इस रोक को अस्थायी रूप से हटाने को लेकर सहमत हो गए हैं. 

इससे पहले ईरान ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को अपना 14 सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा था. इसके बाद कथित तौर पर तैयार नए बातचीत के ढांचे में ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के लिए अमेरिका सहमत हो गया है. इस पूरे मामले की पुष्टी ईरान के सेमी गवर्नमेंट न्यूज एजेंसी तसनीम ने की है. यह न्यूज एजेंसी IRGC से जुड़ी हुई है. 

इस रिपोर्ट में एक राजनयिक करीबी सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि यदि इस कदम की पुष्टी की जाती है, तो अमेरिका प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे प्रस्तावों से एक बदलाव का संकेत है. रॉयटर्स की मानें तो ईरानी अधिकारियों ने इस बात पर फिलहाल किसी तरह का कमेंट नहीं किया है कि अमेरिका ईरानी तेल प्रतिबंधों को हटाने के लिए सहमत हुआ है या नहीं.

ईरान को लेकर सूत्रों ने क्या बताया है? 

इधर, एक सीनियर ईरानी सूत्र ने रॉयटर्स को जानकारी दी है कि अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम और प्रतिबंधों को लेकर बातचीत में सीमित लचीलापन दिखाया है. अमेरिका ने ईरानी फंड का सिर्फ 25 प्रतिशत हिस्सा अलग-अलग चरणों में जारी करने पर सहमति जताई है. तेहरान अपनी पूरी संपत्ति और प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहा है. 

यह भी पढ़ें
US Iran War: अब खत्म हो जाएगा युद्ध? ईरान ने अमेरिका को भेजा संशोधित प्रस्ताव, क्या मानेंगे ट्रंप?

इसके अलावा ईरान के संशोधित प्रस्ताव में स्थायी संघर्ष विराम, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलने और परमाणु प्रोग्राम से जुड़ी बातचीत को अन्य चरणों के लिए टालने की मांग की है. अमेरिका और इजरायल के अधिकारी संघर्ष विराम के बाद से अबतक के सबसे जोरदार सैन्य तैयारियां कर रहे हैं. उन्हें इस बात का डर है कि ईरान पर हमले इसी हफ्ते फिर से शुरू हो सकते हैं. 

ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद अभी भी अनसुलझे

ईरानी मीडिया तसनीम न्यूज के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद अभी भी अनसुलझे हैं. ईरान का कहना है कि अमेरिका अभी भी अवास्तविक मांगें कर रहा है. ईरान संघर्ष समाप्त करने, जब्त की गई ईरानी संपत्तियों की पूरी वापसी और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए मुआवजे की मांग पर अडिग रहेगा. ईरान ने किसी भी युद्ध-समाप्ति समझौते को परमाणु प्रतिबद्धताओं से जोड़ने से भी इनकार किया और अमेरिकी परमाणु मांगों को राजनीतिक बहाना बताया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Helicopter Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश, डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, Video

ईरान संग शांति प्लान को फेल कर रहे नेतन्याहू, नहीं मान रहे अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप की बात

PoK में शहबाज-मुनीर के खिलाफ बगावत, मुजफ्फराबाद से रावलकोट तक विरोध प्रदर्शन, PAK आर्मी ने दागे गोले-कारतूस

Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर

UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ

अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की

Leave a Comment