लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज, सात दिन में पारा पहुंचेगा 45 डिग्री के पार; मौसम का असामान्य रुख – Heatwave-intensifies-north-india-temperature-likely-to-cross-45-degree-in-seven-days-unusual-weather-patterns

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पूरा उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत सोमवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। राजस्थान के बाड़मेर में पारा पिछले 24 घंटों में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर के शहरों में दिन का तापमान 42 ये 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। यूपी के बांदा में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए इन राज्यों में लू और तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रात की चेतावनी जारी की गई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, देश में मौसम इन दिनों दो बिल्कुल अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे हैं, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: India-Sweden Relations: विकास, मजबूती और टिकाऊ भविष्य; भारत और स्वीडन मिलकर दिखा रहे हैं दुनिया को रास्ता

देश में तेजी से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, समुद्री नमी और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त असर से देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। उत्तर-पश्चिम भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को बढ़ा रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी- तूफान की स्थितियां बन रही हैं। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और गर्म सतही हवाओं का असर उत्तर भारत में लू को और तीव्र बना रहा है।

तीन दिन में 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। यूपी के पश्चिमी हिस्सों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, राजस्थान में गर्म रातों से लोग बेहाल हैं।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी ने कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 115.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। निचले इलाकों और नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में आंधी, बारिश और ओले

केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम बदलेगा

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम तेजी से करवट ले सकता है। झारखंड में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: Water Crisis: देश के कई बांध सूखे,13 बड़े जलाशयों में पानी आधे से कम; केंद्रीय आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

एडवाइजरी जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने आयुष मंत्रालय के समन्वय से गर्मी के मौसम के लिए सलाह जारी की है। इसमें बढ़ते तापमान के बीच लोगों से ठंडे पेय पदार्थों के सेवन, सांस लेने की तकनीकों और योग अभ्यासों का सुझाव दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय सीधी धूप से बचने, हल्के सूती कपड़े पहनने और मौसमी फल और इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन करने पर जोर दिया गया है। शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बाहरी कामगार और हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग लू की स्थिति में संवेदनशील होते हैं उनकी विशेष निगरानी की जानी चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:एपल शुरू करने से पहले भारत क्यों आए थे स्टीव जॉब्स, उनकी यात्रा कैसे बनी ‘हनुमान अंश’ की प्रेरणा? – Hanuman Ansh Movie Steve Jobs Story Inspiration Neem Karoli Baba Connection Box Office Collection Explainer

बिग बॉस 20:कौन हैं अरिश्फा खान? 14 साल पहले ‘वीरा’ में आईं थीं नजर, टिकटॉक से मचाया धमाल; जानें सबकुछ – Bigg Boss 20 Who Is Arishfa Khan All About The Former Child Actor And Social Media Star

बेटे के सपनों का बोझ मां की पीठ पर:रोज 10 किमी दूर स्कूल पहुंचाती है, अब राजकुमार को इलेक्ट्रिक साइकिल की आस – Mp Shahdol Mother Carries 80 Percent Disabled Son On Back For 10 Km To Reach School Awaits Electric Tricycle

मंडी:हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना – Kangana Ranaut Rss Schools Himachal Pradesh Bjp Government

असम में खौफनाक हत्याकांड:पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, शव के पास हर दिन घंटों बिताता था पति – Assam Woman Decomposing Body Found In House, Severed Head Kept In Fridge; Whom Does The Police Suspect?

बहू ने कराया ससुर का कत्ल:75 मिनट फ्लैट में छिपे, 30 मिनट बाद हत्या कर निकले; दवा कारोबारी के मर्डर की कहानी – Kanpur Murder Case Medicine Trader Stabbed To Death With 26 Blows After Intruders Entered His Flat In Kanpur

Leave a Comment