
Hardik Pandya and Mahieka Sharma Marriage: हार्दिक पांड्या मानिए अचानक IPL 2026 से गायब ही हो गए. सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नियमित कप्तान की भूमिका निभा रहे हार्दिक ने पिछला मैच 02 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसको अब 15 दिन गुजर चुके हैं. इसी बीच हार्दिक की शादी को लेकर चौंकाने वाला दावा सामने आया, जिसमें बताया गया कि वह आईपीएल के बीच ही दुल्हा बन सकते हैं.
हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लंबे वक्त से एक दूसरे साथ देखा जा रहा है. आईपीएल के बीच में हार्दिक को माहिका के साथ देखा गया था. अब कहा जा रहा है कि टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के बीच ही हार्दिक और माहिका की शादी हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है.
सोशल मीडिया दावों से तेज हुई चर्चा, 22 मई को करेंगे शादी
बात दरअसल कुछ ऐसी है कि सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को लेकर दावे होने लगे कि वह 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में माहिका शर्मा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे.
🚨 HARDIK PANDYA’S WEDDING WITH MAHIEKA SHARMA ❤️
🔸Hardik Pandya and Mahieka Sharma are getting married on May 22 in Udaipur in a private ceremony
🔸BCCI strictly banned players from bringing girlfriends around the team camp.
🔸Hardik Pandya was upset by this decision and… pic.twitter.com/2GCIhdYsKV
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 17, 2026
Hardik Pandya Set to Marry Again on May 22? 💍
Here is the shocking inside story behind Hardik Pandya’s sudden cricket absence and his rumored upcoming wedding! 🧵👇
– Mahieka was spotted constantly at the stadium during Hardik’s matches.
– Hardik reportedly rushed straight to… pic.twitter.com/ziix8PP7TD— Cricket Central (@CricketCentrl) May 15, 2026
सोशल मीडिया पर क्यों तेज हुई चर्चा?
एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर अचानक हार्दिक और माहिका की शादी को लेकर बात क्यों होने लगी? दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन शादी को लेकर किसी तरह की कोई बात सामने नहीं आई.
हुआ दरअसल कुछ ऐसा कि ममाराजी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक और माहिका 22 मई को उदयपुर में शादी करेंगे. इस शादी में करीबी लोग शामिल होंगे
आधिकारिक पुष्टि होन बाकी
बता दें कि फिलहाल हार्दिक और माहिका की शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हार्दिक और माहिका की तरफ से भी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस पर आगे कोई अपडेट आता है या शादी की बात सिर्फ अफवाह बनकर रह जाती है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, नोट कर लीजिए तारीख और वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
RCB के लिए कितने मैच नहीं खेल पाएंगे रजत पाटीदार? उनकी जगह कप्तान बने जितेश शर्मा ने बताया

