लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक देश-दो दुनिया! अंडमान में 1 तो तेलंगाना में 35 रुपए टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की चल रही मनमानी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • तेलंगाना पेट्रोल पर सर्वाधिक 35.20% वैट लगाता है।
  • आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश में उच्च वैट।
  • तमिलनाडु, गुजरात, अरुणाचल, लक्षद्वीप, अंडमान में कम वैट।
  • राज्यों में वैट अंतर 34% से अधिक है।

India Petrol Tax Rate: पेट्रोल और डीजल भारत में GST के दारये से बाहर हैं, इसलिए हर राज्य अपने हिसाब से VAT यानी Value Added Tax तय करता है. इसी वजह से देशभर में ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. कहीं टैक्स बहुत कम है तो कहीं काफी ज्यादा और इसका सीधा असर आम यूजर्स की जेब पर पड़ता है. 

पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स वाले राज्य कौन से हैं?

देश में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा VAT तेलंगाना में लगाया जाता है, जो 35.20 प्रतिशत है और यह पूरे भारत में सबसे ज्यादा है. इसके बाद कई राज्यों में भी ज्यादा टैक्स दरें देखने को मिलती हैं जैसे…

  • आंध्र प्रदेश: 31 प्रतिशत + ₹4 प्रति लीटर + रोड डेवलपमेंट सेस
  • केरल: 30.08 प्रतिशत + ₹1 प्रति लीटर + अन्य सेस
  • कर्नाटक: 29.84 प्रतिशत
  • राजस्थान: 29.04 प्रतिशत + रोड डेवलपमेंट सेस
  • मध्य प्रदेश: 29 प्रतिशत + ₹2.50 प्रति लीटर + 1 प्रतिशत सेस
  • ओडिशा: 28 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र: 25 प्रतिशत + ₹5.12 प्रति लीटर अतिरिक्त टैक्स
  • पश्चिम बंगाल: 25 प्रतिशत + सेस
  • मणिपुर: 25 प्रतिशत

मध्यम टैक्स वाले राज्य कौन से हैं?

  • असम: 24.77 प्रतिशत या ₹18.80 प्रति लीटर
  • छत्तीसगढ़: 24 प्रतिशत + ₹2 प्रति लीटर
  • बिहार: 23.58 प्रतिशत + सरचार्ज
  • नागालैंड: 21.75 प्रतिशत
  • गोवा: 21.5 प्रतिशत + ग्रीन सेस
  • दिल्ली: 19.40 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश: 19.36 प्रतिशत या ₹14.85 प्रति लीटर
  • हरियाणा: 18.20 प्रतिशत + अतिरिक्त टैक्स

कभी भी महंगी हो सकती है गैस, आज क्या है LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपने अपने शहर की कीमतें

सबसे कम टैक्स वाले राज्य कौन से हैं?

  • तमिलनाडु: 13 प्रतिशत + ₹11.52 प्रति लीटर
  • गुजरात: 13.7 प्रतिशत + सेस
  • अरुणाचल प्रदेश: 14.50 प्रतिशत
  • लक्षद्वीप: 10 प्रतिशत
  • अंडमान और निकोबार: 1 प्रतिशत (देश में सबसे कम)

राज्यों में टैक्स का बड़ा अंतर

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में राज्यों के बीच काफी फर्क है. सबसे ज्यादा और सबसे कम VAT वाले राज्यों के बीच अंतर 34 प्रतिशत से भी ज्यादा है. इसका साफ मतलब है कि अगर किसी जगह पेट्रोल की बेस कीमतें 100 रुपये हो तो कही टैक्स 35 रुपये तक पहुंच जाता है, जबकि कहीं केवल 1 रुपये के आसपास ही रहता है.

3 रुपए बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर, जानें अपने शहर के रेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment