लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pati Patni Aur Woh 2 Box Office Collection Day 2 Know Total Earning On Saturday – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिलीज का आज दूसरा दिन है। सिनेमाघरों में कई फिल्म लगी होने के बावजूद इस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इसे वीकएंड का फायदा मिला है। जानिए फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?




Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday

पति पत्नी और वो दो
– फोटो : यूट्यूब


‘पति पत्नी और वो 2’ का कलेक्शन

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने चार करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.02 करोड़ रुपये हो चुका है।

Pati Patni Aur Woh Do Review: गलतफहमियों के पुराने फॉर्मूले में फंसी आयुष्मान की फिल्म, फीकी पड़ी कॉमेडी


Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday

पति पत्नी और वो दो
– फोटो : यूट्यूब


आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म के मुकाबले कैसा है कलेक्शन?

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘थामा’ थी। पहले दिन इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 18 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘थामा’ का बजट 145 करोड़ रुपये था। वहीं ‘पति पत्नी और वो 2’ का बजट 60-65 करोड़ रुपये बताया जाता है। यह फिल्म भले ही ‘थामा’ से कम कमाई कर रही हो लेकिन बजट के हिसाब से ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है।


Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday

पति पत्नी और वो दो
– फोटो : सोशल मीडिया


ये फिल्में बनी चुनौतियां

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से एक फिल्म टकराई है। कल 15 मई को इस फिल्म के साथ संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज हुई। आज इसने 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इन दिनों सिनेमाघरों में रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इसके अलावा ‘कृष्णावतारम’ भी लगी हुईं। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही हैं।


Pati Patni Aur Woh 2 box office collection day 2 know total earning on saturday

पति पत्नी और वो दो
– फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk


क्या है फिल्म की कहानी?

आपको बता दें कि ‘पति पत्नी और वो 2’ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ (2019) का सीक्वल है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के आस-पास घूमती है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह जहां काम करता है, वहां दूसरी महिलाएं भी हैं। वह उन महिलाओं से बात करता है, उससे गलतफहमी शुरू होती है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में शरिया कानून को ट्रंप की ना:कानून पर रोक का किया समर्थन, कहा- विचारधारा नहीं आम समझ पर भरोसा – Trump Rejects Sharia Law In The Us Supports Ban On The Law Says He Relies Common Sense Rather Than Ideology.

बाबा रामदेव क्यों हुए कंगना के विरोधी? अभिनेत्री ने दिया जवाब; बेडरूम वाली टिप्पणी पर योग गुरु से पूछा ये सवाल – Kangana Ranaut Attack On Baba Ramdev On Bedroom Controversy Tells Why He Become Anti

खेलो इंडिया डायलॉग:’जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी; जानें क्या कहा – Pm Modi Khelo India Dialogue Updates Prime Minister Address Youth On Sports And Nation Building

यूपी:रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की फ्री यात्रा सुबह से शुरू – Up: Yogi Government’s Big Gift To Women On Raksha Bandhan; Free Travel Launched For Sisters

यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल:’मर्डर मार दे सड़क के ऊपर…’, गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या – Shamli Haryanvi Singer Ankit Balian Murder Murder Miscreants Had Been Preparing For Two Days

नेपाल में भूकंप के बाद आई तबाही:’100 मीटर ऊंची लहर’ ने मिटा दिया तिमुरे बाजार; भारत के कई राज्यों ने कसी कमर – Nepal Tragedy: People From Several Indian States Stranded After Severe Floods In Nepal; Helpline Activated

Leave a Comment