लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Prateek Yadav:अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, ‘आई लव यू पापा’ लिखा कार्ड मासूम बेटी ने गंगा में प्रवाहित किया – Prateek Yadav Daughter heartfelt Note During Ashes Immersion In Haridwar Ganga Ghat I Love You Papa

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पिता प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन के दौरान उनकी मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही उसने कार्ड गंगा की धारा में बहाया, वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। मां अपर्णा ने बेटी को अपनी तरफ बुलाया और सीने से लगा दिया। मासूम बेटी का अपने पिता के लिए यह अंतिम संदेश वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान से विसर्जित की गईं, लेकिन सबसे मार्मिक पल बेटी का अपने पिता के लिए वह अंतिम संदेश था। मां गंगा की लहरों के बीच बेटी के हाथ में एक कार्ड था, जिस पर लिखा था आई लव यू पापा। दिल के निशान वाला वह छोटा-सा कार्ड जब उसने अपने पिता प्रतीक यादव की अस्थियों के साथ गंगा में प्रवाहित किया, तो वीआईपी घाट पर मौजूद हर आंख नम हो गई।

अस्थि विसर्जन के दौरान पत्नी अपर्णा यादव फूट-फूटकर रोई। नम आंखों से अंतिम धार्मिक रस्में निभाईं। बेटी ने कलश को माथे लगाया। परिवार बेहद गमगीन नजर आया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी हरिद्वार पहुंचे थे। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।




Prateek Yadav Daughter Heartfelt Note During Ashes Immersion in Haridwar Ganga Ghat I Love You Papa

प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं। प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर परिवार हरिद्वार पहुंचा। वीआईपी घाट पर अस्थियां विसर्जित की गईं।


Prateek Yadav Daughter Heartfelt Note During Ashes Immersion in Haridwar Ganga Ghat I Love You Papa

गंगा में कार्ड बहाती बेटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में प्रवाहित की गईं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा और उनके साथ शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव भी थे।

 


Prateek Yadav Daughter Heartfelt Note During Ashes Immersion in Haridwar Ganga Ghat I Love You Papa

प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह दूसरा बड़ा दुखद समाचार है। राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। कई बड़े नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। उनकी मां साधना गुप्ता थीं। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी। वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हालांकि, उनका परिवार राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली है। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।


Prateek Yadav Daughter Heartfelt Note During Ashes Immersion in Haridwar Ganga Ghat I Love You Papa

प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के निधन हो गया था। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में सुबह करीब चार बजे अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद प्रतीक के नौकर ने सिविल अस्पताल में फोन किया। डॉक्टरों की टीम प्रतीक के घर गई। घर पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।  

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘छह महीने में 1.60 लाख अकाउंट हटाए’:सरकार की सख्ती के बाद बोला Meta- बच्चों के शोषण के खिलाफ की सख्त कार्रवाई – Child Exploitation Is A Horrific Crime. We Work Aggressively To Fight Such Abuse- Meta After Govt Crackdown

Drone Attack:होर्मुज में तीसरे टैंकर पर ड्रोन हमला, ऊर्जा आपूर्ति की बढ़ी चिंता; ब्रिटिश सेना ने क्या बताया? – British Military Says Tanker Was Hit By Drone In Strait Of Hormuz, In Third Such Attack Tuesday, Reports

क्यों पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया ‘कुछ कुछ होता है’ का जिक्र? खुशी से गदगद हुए करण जौहर – Prime Minister Modi Talks About Karan Johar Film Kuch Kuch Hota Hai Title Song Dharma Productions Shares Post

Jakarta:नेहरू के कहने पर बीजू पटनायक ने बचाई थी इंडोनेशियाई नेताओं की जान? Pm मोदी ने याद किया साहसिक अभियान – When Biju Patnaik Saved Lives Of Indonesian Leaders At Nehru’s Behest? Pm Modi Recalls The Daring Mission.

Argentina Vs Egypt Live:मिस्र का पहला वार, 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने दागा गोल; अर्जेंटीना पर बनाई बढ़त – Argentina Vs Egypt Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

तीन बच्चों के बाप संग भागी महिला:बकरे की बलि दी, परिवार को खिलाया नशीला मटन; बेहोश होने पर बेटी ने उठाया कदम – Woman Drugged Her Family Members Putting Them To Sleep Ran Off With Her Lover

Leave a Comment