लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

₹182 करोड़ का ‘जिहादी ड्रग’ जब्त:अमित शाह ने ऑपरेशन रेजपिल की दी डेडलाइन, कहा- अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं – Ncb Major Consignment Captagon Drug Seized First Time In The Country Valued At Approximately ₹182 Crore

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पहली बार कैप्टागन नामक ड्रग की बड़ी खेप जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 182 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ड्रग-फ्री इंडिया के संकल्प के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत एजेंसियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

अमित शाह ने कहा कि मध्य पूर्व भेजी जा रही इस ड्रग खेप को जब्त करना और एक विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी, नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में आने वाले या भारत की जमीन का ट्रांजिट रूट के तौर पर इस्तेमाल कर बाहर भेजे जाने वाले हर तरह के नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए एनसीबी अधिकारियों और जवानों की सतर्कता और बहादुरी की सराहना भी की।



ऑपरेशन ‘रेजपिल’ को एनसीबी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया एक बड़ा अभियान माना जा रहा है, जिसका मकसद अवैध ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ना है।



‘कैप्टागन’ असल में फेनेथिलिन नामक एम्फेटामिन आधारित ड्रग का रूप है। मिडिल ईस्ट के युद्धग्रस्त इलाकों और आतंकी संगठनों के लड़ाकों के बीच इसके इस्तेमाल की वजह से इसे ‘जिहादी ड्रग’ कहा जाता है।



जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग का सेवन करने के बाद इंसान को दर्द, डर या थकान का एहसास कम हो जाता है। यही वजह है कि इसे लड़ाई और हिंसक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की ड्रग्स न केवल युवाओं को बर्बाद करती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंक नेटवर्क को भी बढ़ावा देती हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tamil Nadu:तमिलनाडु सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें सीएम विजय ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा – Portfolios Allocated In Tamil Nadu Government For 10 Ministers, Including Chief Minister Vijay

केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की बढ़ी मुश्किलें:भगीरथ के विदेश भागने पर रोक, लगाया 5 करोड़ की उगाही का आरोप – Bandi Bageerath Pocso Act Case Bandi Sanjay Kumar Son Cyberabad Police Look Out Circular

‘मैंने फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की’:cji सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर सफाई, कहा- युवाओं पर मुझे गर्व – Cji Surya Kant Clarifies Statement On Youth Misquoted By Media Fake Degrees Parasites News Hindi

Flex Fuel:भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा, टाटा मोटर्स जल्द लॉन्च कर सकती है टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल कार – Tata Motors To Expand Punch Lineup With New E85 Flex Fuel Engine Soon As India Promotes Ethanol Blending

ड्रग्स तस्करी का नया सिल्क रूट:म्यांमार से मालाबार पहुंच रहे नशीले पदार्थ, तस्कर अपना रहे गजब तरकीबें – From Myanmar To Malabar Kerala Emerges As New Hub In India S Drug War With Various Methods Amit Shah

पहले चीखे-चिल्लाए फिर रो पड़े रवि मोहन, पत्नी आरती से तलाक और केनिशा से अलगाव के बाद बोले- ‘सीधे मेरे ऑफिस आओ’ – Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference Amid Divorce Proceeding With Wife Aarti And Breakup With Keneeshaa

Leave a Comment