लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इकाना में लखनऊ-चेन्नई के मैच में क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी? एक मिनट का मौन भी रखा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में खिलाड़ी बांह पर काली बांधकर उतरे. इतना ही नहीं, मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया. तो आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों किया गया. 

दरअसल बुधवार (13 मई) को उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश से तबाही देखने को मिली थी. कथित तौर पर इस चक्रवात में करीब 111 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. इसी में जान गंवाने वालों के सम्मान के लिए मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा गया और सभी खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं.

चेन्नई और लखनऊ ने किया पोस्ट 

चेन्नई और लखनऊ के सोशल मीडिया के जरिए सोशल मीडिया पर एक-एक पोस्ट शेयर किया गया. चेन्नई ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “उत्तर प्रदेश में आए तूफानों से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जारी की गई पोस्ट में लिखा गया, “उत्तर प्रदेश में आए तूफानों से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया.”

चेन्नई के लिए करो या मरो का मैच 

गौरतलब है कि प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला चेन्नई के लिए लगभग ‘करो या मरो’ का है. टीम ने अब तक 11 मैचों में 6 जीत हासिल कर 12 प्वाइंट्स अपने नाम कर लिए हैं. ऐसे में आज जीत हासिल करके टीम 12 मैचों में 14 प्वाइंट्स तक पहुंचना चाहेगी. अगर चेन्नई मुकाबला गंवा देती है, तो फिर टीम के पास 12 मैचों में 12 प्वाइंट्स होंगे. इस सूरत में टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे और नेट रनरेट भी बेहतर रखना होगा.

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, क्या हो गए IPL 2026 से बाहर? जानें ताजा अपडेट

टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली ने सच से उठाया पर्दा; किया सबसे बड़ा खुलासा



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment