लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आरसीबी का सबसे खतरनाक समीकरण आया सामने! 16 पॉइंट्स हासिल कर के भी हो सकती है बाहर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

डिफेंडिंग चैंपियन्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन IPL 2026 में शानदार रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत टीम की इस सीजन 12 मुकाबलों में आठवीं जीत थी. इसी के साथ RCB 16 अंकों तक पहुंचकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई. हालांकि, इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम का प्लेऑफ टिकट अभी पक्का नहीं माना जा सकता है.

लीग में 16 अंक की प्राप्ति किसी भी टीम को प्लेऑफ के करीब पहुंचा देती है, लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह अलग नजर आ रही है. कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की वजह से समीकरण बेहद दिलचस्प बन गया है. यही कारण है कि RCB को अब अपने बाकी दोनों मैचों में भी जीत की जरूरत महसूस हो रही है.

गुजरात टाइटंस भी 12 मैचों के बाद 16 अंकों पर मौजूद है. गुजरात अगर अपने शेष मुकाबलों में एक भी जीत हासिल कर लेती है तो वह 18 अंकों तक पहुंच जाएगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 14 अंक है और उसके पास भी 18 पॉइंट तक पहुंचने का मौका मौजूद है. अगर SRH अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत लेती है तो प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी.

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी RCB की चिंता बढ़ा सकती है. दोनों टीमों के 11 मैचों में 12-12 अंक हैं और उनके पास अभी तीन-तीन मुकाबले बाकी हैं. ऐसे में अगर राजस्थान और चेन्नई अपने सभी मैच जीतने में सफल रहते हैं तो दोनों टीमें 18 अंक तक पहुंच सकती हैं.

पंजाब किंग्स भी इस रेस में पीछे नहीं है. टीम के 11 मैचों में 13 अंक हैं और अगर पंजाब अपने बाकी सभी मुकाबले जीत जाती है तो उसके 19 अंक हो जाएंगे. यही वजह है कि पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के बावजूद RCB पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही.

अब बेंगलुरु के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने अगले दोनों मैच जीतने की है. अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो प्लेऑफ का रास्ता काफी आसान हो जाएगा. लेकिन एक भी हार RCB के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है और तब मामला नेट रनरेट तक पहुंच सकता है. IPL 2026 का प्लेऑफ गणित फिलहाल हर गुजरते मैच के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment