लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया था आदेश – Up: Fir Registered Against Mlc Akshay Pratap Singh; Court Issued Order Based On Petition By Raja Bhaiya’s Wife

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

धोखाधड़ी से कंपनी हड़पने के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अलोक वर्मा ने सात मई को इंस्पेक्टर हजरतगंज को अक्षय के अलावा कुछ अन्य पर मामला दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था।

भानवी की ओर से अर्जी में कहा गया कि उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह व अन्य के साथ मिलकर 10 फरवरी 2014 को एक साझेदारी फर्म का पंजीकरण कराया। फर्म में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया।  फर्म के नाम पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की चल अचल संपत्ति बनाई गई। इन पर अक्षय प्रताप सिंह का कब्जा है।

आरोप है कि अक्षय प्रताप और उनके सहयोगियों ने फर्म की संपत्तियों को हड़पने के लिए पंजीकरण के अभिलेखों में हेरफेर कर फर्जी अभिलेख बनवाए। इनमें भानवी के जाली हस्ताक्षर कर 15 नवंबर 2020 को कूटरचित कागज बनाए गए। फर्म के पंजीकरण का पता भी बदल कर अक्षय प्रताप सिंह के लखनऊ स्थित निजी आवास का करा लिया गया।

अर्जी पर विशेष एसीजेएम कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल सिंह एवं रामदेव यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mirzapur The Movie Impacts Hanuman Ansh Earnings Toxic Suffers Know Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

उत्तराखंड:जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी – Uttarakhand Waqf Board To Soon Implement A New Nikah Nama Know New Rules

मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंचा:बाढ़ के बाद सैकड़ों बच्चे लापता, अब कैसा है नेपाल का हाल? – Nepal Flood Death Toll 1295 Tunnel Rescue After 9 Days Updates

जब बल्ले से लिखी गई यादगार कहानी!:रजत पाटीदार ने चुनीं टॉप-पांच आइकॉनिक पारियां, लिस्ट में कोहली-वैभव और रैना – Rcb Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav And Raina

‘कश्मीर हमारा अभिन्न अंग’:बर्मिंघम मेयर को विदेश मंत्रालय की दो टूक; बताया नेपाल में अभ भी कितने भारतीय लापता – Kashmir Integral Part Of India Mea Blunt Message To Birmingham Mayor Reveals How Many Indians Missing In Nepal

एसएनएपी घोटाला:अमेरिका का मोस्ट वांटेड भगोड़ा मंजीत जालंधर में गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी कर आया था भारत – Manjit Singh Bedi, A Most-wanted Fugitive In The Us Snap Scam, Arrested In Jalandhar

Leave a Comment