लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

PBKS Playoff Equation: आज (14 मई) आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. मुंबई प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है. पंजाब के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से बहुत अहम होगा. अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आज मुकाबला गंवा देती है, तो क्या टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी? आइए जानते हैं कि पंजाब का प्लेऑफ समीकरण क्या है. 

बता दें कि पंजाब सीजन में अपने 12वें मैच के लिए मुंबई के सामने मैदान पर उतरेगी. अब तक 11 मैच खेल चुकी टीम ने 6 में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना किया है. बाकी 1 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा है. इस प्रदर्शन के साथ टीम के पास 13 प्वाइंट्स और +0.428 का नेट रनरेट है. टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. 

आज मुंबई से हारी तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी पंजाब?

अगर आज मुंबई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब को हार का सामना करना पड़ता है, तो फिर टीम के पास 12 मैचों में 13 प्वाइंट्स होंगे. यहां से टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए बाकी के दोनों मैच जीतकर 17 प्वाइंट्स तक हर हाल में पहुंचना होगा. फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने 16-16 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं. दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं. 

वहीं आज मुंबई के खिलाफ जीत के साथ पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. जीत के साथ पंजाब टेबल में तीसरे पायदान पर भी आ जाएगी क्योंकि टीम के पास 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. 

अगर बारिश में धुला मैच तो?

अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो इस स्थिति में पंजाब को फायदा पहुंचेगा. मैच रद्द होने की सूरत में दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा. इसके साथ पंजाब के पास 12 मैचों में 14 प्वाइंट्स हो जाएंगे. यहां से टीम बाकी के दोनों मैचों में जीत हासिल कर 18 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में कंफर्म जगह बना सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा आज पंजाब की टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: Jamie Overton Injury: सीएसके के लिए आई एक और बुरी खबर, टीम के स्टार परफॉर्मर की बीच सीजन घर वापसी

PBKS vs MI Preview: पंजाब किंग्स का काम खराब कर सकती है मुंबई इंडियंस, आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर; धर्मशाला में भिड़ंत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment