लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम की अपील का असर:बाइक से विधान भवन पहुंचे सीएम फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने छोटा किया काफिला – Pm’s Appeal Pays Off: Cm Fadnavis Rides Bike To Vidhan Bhavan, Andhra Pradesh Ministers Shorten Convoy

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। इसी क्रम में कई मंत्रियों ने अपने काफिले के आकार को कम कर दिया है। वहीं, आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को विधान भवन मोटरसाइकिल से पहुंचे। यहां वह नए विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद उठाए गए उपायों का हिस्सा है।

 

मंत्रालय तक पैदल जाना चुना


फडणवीस अपने आवास ‘वर्षा’ से मोटरसाइकिल पर दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार भी थे। ईंधन बचाने के उद्देश्य से इसी तरह का एक कदम उठाते हुए राज्य मंत्री नितेश राणे ने मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्रालय (राज्य सचिवालय) तक पैदल जाना चुना। बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने कई मितव्ययिता उपायों की घोषणा की, जिनमें उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के काफिले में वाहनों की संख्या को आधा करना और मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरों को रद्द करना शामिल है।

वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दिया

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बाद राज्य के सूचना एवं मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश और अन्य मंत्रियों ने भी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर ईंधन संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के जवाब में अपने काफिलों का आकार कम करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायडू के पुत्र लोकेश ने गुरुवार को अपने सुरक्षा कर्मचारियों को अपने काफिले में वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी करने का निर्देश दिया।

इस फैसले का मतलब यह होगा कि उनके काफिले में केवल दो वाहन होंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री नायडू ने ईंधन की खपत कम करने के प्रयासों के तहत जिला दौरों के दौरान काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहीं, गृह राज्य मंत्री के निजी सचिव नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में वाहनों की संख्या कम करने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने के लिए काफिले का आकार छोटा करने की अपील के बाद किया गया है। 

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी होमगार्ड फिजिकल की नई तारीख:15 सितंबर से होगी पीईटी परीक्षा, कब आएगा एडमिट कार्ड? नोट करें ताजा शेड्यूल – Up Home Guard Pet 2026: Revised Admit Card On Sept 13, Physical Test From Sept 15

रिपोर्ट:5 राज्यों के चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 191 उम्मीदवार, पार्टियों ने नहीं बताई टिकट देने की वजह – Adr-report-parties-fail-explain-criminal-cases-candidates-five-state-polls-format-c7

एआई से बनाया पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र:क्या था मकसद, पुलिस ने कोर्ट में क्या दावा किया? जानें पूरा मामला – Ai-generated Fake Pmo Id Card: What Was The Motive And What Did Police Tell The Court? Full Case Explained

विजय माल्या को राहत नहीं:ईडी ने हाईकोर्ट में कहा, कर्ज वसूली से आरोप खत्म नहीं होते; जानिए क्या है पूरा मामला – Vijay Mallya Gets No Relief: Ed Tells High Court, Debt Recovery Doesn’t End Charges

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए अहम खबर:रविवार को बदला मेट्रो का समय, सभी लाइनों पर होगा बदलाव; जानें नया टाइम – Delhi Metro Train Services On All Lines Will Begin At Six Am On Thirteen September Full Advisory

एमएलसी चुनाव:राजद ने स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित किए छह उम्मीदवार, किसे-कहां से दिया टिकट? – Bihar Mlc Elections: Rjd Announces Six Candidates For Graduate And Teacher Constituencies

Leave a Comment