लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gst Collection In Up:जीएसटी संग्रह में यूपी का रिकॉर्ड, देश में दूसरा स्थान, 10178 करोड़ एकत्र किए – Gst Collection In Up: Up Sets Record In Gst Collection, Ranks Second In The Country

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने (अप्रैल) में उत्तर प्रदेश ने जीएसटी संग्रह के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने 10178 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दर्ज कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ यूपी ने कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु जैसे बड़े औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र 22929 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ पहले स्थान पर रहा।

जीएसटीएन के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में देशभर में कुल 2.42 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा मासिक संग्रह माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आयात में बढ़ोतरी, घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और बेहतर टैक्स अनुपालन के कारण यह वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य में औद्योगिक निवेश, एक्सप्रेसवे आधारित औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई क्षेत्र का विस्तार और डिजिटल कर प्रणाली के प्रभाव से कर आधार मजबूत हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और पूर्वांचल के औद्योगिक क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने से जीएसटी संग्रह में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें – बढ़ चला तेल बचत का कारवां, मुख्यमंत्री योगी ने 50 प्रतिशत घटाया काफिला, अन्य मंत्रियों ने भी कटौती



ये भी पढ़ें – प्रतीक की मौत: किचन में सुबह चार बजे अचेत पड़े मिले, नौकर ने यहां लगाया फोन; घर पर नहीं थीं पत्नी अपर्णा; एक क्लिक में पूरी कहानी

वरिष्ठ कर विशेषज्ञ दिनेश कुमार जैन के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिये मिले निवेश का लाभ अब जमीन पर दिखने लगा है। आने वाले समय में नई औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से कर संग्रह और बढ़ने की उम्मीद है।

कारोबारी माहौल में सुधार का नतीजा

राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि अप्रैल 2025 की तुलना में पोस्ट सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह में 46% की वृद्धि दर्ज की गई है। ये प्रदेश में कारोबारी माहौल में सुधार और कर प्रशासन की सख्ती का परिणाम है। 

 



























देश के टॉप-5 राज्य
महाराष्ट्र 22929 करोड़
उत्तर प्रदेश 10178 करोड़
कर्नाटक 9958 करोड़
गुजरात 9916 करोड़
तमिलनाडु 8413 करोड़

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर बरसे नितिन गडकरी:लापरवाह ठेकेदारों को लेकर कौन सा नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं? – Mumbai-goa Highway Delays: Nitin Gadkari Promises Strict Action Against Errant Contractors And Officials

क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 ट्रेंड?: बड़ी हस्तियां भी बना रहीं तस्वीरें, जानिए कैसे बनाएं अपना एआई पोर्ट्रेट – What Viral Chatgpt 80s Photo Trend? How Create Retro Ai Images With Prompt

इसरो:क्या गगनयान मिशन में देरी होना असामान्य, तैयारी और लक्ष्य पर क्या बोले अंतरिक्ष यात्री अंगद प्रताप? – Gaganyaan Mission Delay: Astronaut Angad Pratap Says Delays Should Be Taken With A ‘pinch Of Salt’

फुटबॉल क्लब के मालिक बनेंगे मेसी!:अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान ने एल्डेंसे के साथ किया शुरुआती समझौता, जानें – Lionel Messi Is Set To Become The Majority Shareholder Of Spanish Second-division Club Eldense

सुप्रीम कोर्ट:वैवाहिक दुष्कर्म पर अदालत सख्त, कहा- शादी के बाद पत्नी की सहमति का अधिकार खत्म नहीं होता है – Supreme Court Examines Marital Exception, Says Marriage Does Not End Individual Autonomy

एससी/एसटी एक्ट केस:अजीत भारती पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका – Ajeet Bharti Approached Delhi High Court Seeking Anticipatory Bail In Sc/st Act Case

Leave a Comment