West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (West Bengal Council of Higher Secondary Education) ने आज 14, मई 2026 को कक्षा 12वीं (HS) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अपने रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उसी दिन राज्यभर में मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी वितरित की जा रही है।


