लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Prateek Yadav Funeral Live:प्रतीक यादव का आज होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे नेता – Prateek Yadav Funeral Live Mulayam Yadav Son Last Rites Today Pipra Ghat Lucknow Latest Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:42 AM, 14-May-2026

यह दुखद घटना है: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतीक यादव के निधन पर कहा कि “यह दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।”

09:39 AM, 14-May-2026

यह अत्यंत दुखद क्षण है: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद क्षण है। प्रतीक यादव हमें असमय छोड़कर चले गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ईश्वर पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

 

09:38 AM, 14-May-2026

अंतिम संस्कार की तैयारियां

लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवार के सदस्य और करीबी लोग वहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। यह एक भावुक क्षण होगा जब प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी जाएगी।

09:25 AM, 14-May-2026

अपर्णा यादव ने किया पोस्ट

अपर्णा यादव ने अपने पोस्ट में परिवार के लिए इस समय को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने सभी से अंतिम संस्कार में गरिमामयी उपस्थिति की प्रार्थना की है। कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

09:24 AM, 14-May-2026

अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा

 समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की है। अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।

 

09:22 AM, 14-May-2026

हर चेहरा स्तब्ध, आंखें नम…।

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर सुबह से ही संवेदना व्यक्त करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। दो सौ मीटर तक प्रतीक के चाहने वालों का तांता लगा रहा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और मुख्य द्वार से लेकर दो सौ मीटर तक पुलिस तैनात रही। सुबह आठ बजे से ही प्रतीक यादव के आवास पर रिश्तेदारों, करीबियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आवास के मुख्य द्वार से करीब सौ मीटर तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर चेहरा गमगीन था और हर आंख नम। 

 

09:07 AM, 14-May-2026

Prateek Yadav Funeral Live: प्रतीक यादव का आज होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे नेता

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के निधन हो गया। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में सुबह करीब चार बजे अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद प्रतीक के नौकर ने सिविल अस्पताल में फोन किया। डॉक्टरों की टीम प्रतीक के घर गई। घर पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक का अंतिम संस्कार आज 11:00 बजे भैंसाकुंड पर किया जाएगा।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिस्बाह ने उठाए सवाल:क्या पाकिस्तान में विदेशी और घरेलू कोच के साथ होता है अलग बर्ताव? पूर्व कप्तान ने घेरा – Former Test Captain Misbah-ul-haq Complains About Differential Treatment Of Coaches In Pakistan Cricket

अयोध्या:शिकायत पर हटाए गए राम मंदिर के तीन कर्मचारी वापस बुलाए गए, दोबारा दी गई जिम्मेदारी – Three Ram Mandir Employees, Removed Following Complaints, Have Been Reinstated.

बॉक्स ऑफिस:‘टॉक्सिक’ पर कहर बनकर टूटी ‘हनुमान अंश’ की लहर, 31वें दिन हुई 100 करोड़; बनाया बड़ा रिकॉर्ड – Hanuman Ansh Box Office Collection On Sunday Toxic Box Office Collection Day 12

सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा:केंद्र सरकार पर उठे सवाल, राहुल गांधी से लेकर दीपके तक किसने क्या-क्या कहा? – Satya Niketan Collapse Leaders Reactions Delhi Hostel Rahul Gandhi Cjp

मोती बाग हादसा:जर्जर इमारतें, बढ़ती भीड़ और लापरवाह सिस्टम; सत्य निकेतन हादसे ने खोली सरकारी लापरवाही की पोल – Moti Bagh Buildings Collapes Satya Niketan Incident Exposed Official Negligence

दिमागी नक्सल पर सियासी रार:पीएम मोदी के भाषण पर सिब्बल का पलटवार, बोले- जनता लिखेगी आपका रिपोर्ट कार्ड – Kapil-sibal-attacks-pm-modi-over-srcc-speech-report-card-and-government-policies

Leave a Comment