बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में है. इसी बीच उनकी आने वाली एक और फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि वरुण इस फिल्म का अब हिस्सा नहीं रहेंगे. इस खबर ने आते ही फैंस को हैरान कर दिया है और सभी इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं.
फिल्म से बाहर हुए वरुण
हाल ही में आई न्यूज 18 शोशा की रिपोर्ट्स के अनुसार, बोनी कपूर की इस फिल्म से वरुण धवन ने खुद को अलग कर लिया है. वरुण से पहले दिलजीत दोसांझ भी इस प्रोजेक्ट से अलग हुए थे. हालांकि, फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन के होने की खबरें गलत और बेबुनियाद हैं. फिलहाल वो अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में बिजी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन के फिल्म से बाहर होने के बाद इसे होल्ड पर डाल दिया गया है. इसे आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. साथ ही ये भी खबरें आ रही है कि फिल्म के लिए शाहिद कपूर से कॉन्टैक्ट किया गया है. उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी है और जल्द ही पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाई जा सकती है. लेकिन उन्होंने भी इसके लिए कोई फैसला नहीं सुनाया है.
दिलजीत ने भी किया था खुद को अलग
पिछले साल ही दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म से खुद को अलग कर दिया था. टीम के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण उन्होंने इसे मना कर दिया. हालांकि, बोनी कपूर ने इन सभी खबरों को गलत बताया था और कहा था कि ‘डेट्स की दिक्कत है, लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस जैसी कोई बात नहीं है. हम सबकी डेट्स मैनेज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.’
फिल्म से जुड़े अपडेट्स को लेकर ऑफिशियली अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है.
नहीं दिखेगी फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट
बता दें कि साल 2005 में इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसुआ और सेलिना जेटली जैसे कलाकार नजर आए थे. ये बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. दूसरे पार्ट में दिलजीत और वरुण के निकलने के बाद अर्जुन कपूर फिल्म में नजर आएंगे. इसी बीच बोनी कपूर ने 2024 में न्यूज 18 शोशा को बताया था कि फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट को वापस नहीं लाया जा सकता है.
उन्होंने कहा था कि ‘ये एक ऐसी फिल्म है, जिसमें बहुत ज्यादा पोटेंशियल है. जिन्होंने भी ‘नो एंट्री 2′ की कहानी सुनी है, उनका मानना है कि ये पहली फिल्म से भी बेहतर है. लेकिन हम पुरानी स्टारकास्ट को दोबारा साथ नहीं ला सके. मैंने काफी इंतजार किया, लेकिन हर किसी की अपनी वजहें थीं और मैं उनका सम्मान करता हूं. इसलिए अब फिल्म को नए तरीके से तैयार किया गया है.’


