लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet Ug Exam 2026 Cancelled Live:परीक्षा रद्द होने से छात्रों में आक्रोश, Nta दफ्तर के बाहर Abvp का प्रदर्शन – Neet Ug 2026 Paper Leak Live Protest Erupts In Uttar Pradesh As Nta Cancels Exam Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:16 PM, 13-May-2026

NTA के डायरेक्टर को इस्तीफा देना चाहिए: DUSU के अध्यक्ष आर्यन मान

DUSU के अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, “हमारी मुख्य मांग यह है कि NTA के डायरेक्टर को इस्तीफा देना चाहिए। साल 2024 में, जब NEET का पेपर लीक हुआ था, तब ABVP ही सबसे पहले विरोध प्रदर्शन करने और आवाज़ उठाने वाली संस्था थी, जिसने उनके इस्तीफे की मांग की थी। अब एक बार फिर 2026 में पेपर लीक हो गया है। छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी लगा देते हैं, ताकि उनके बच्चे NEET की परीक्षा पास कर सकें। हमारी सबसे पहली मांग यह है कि इस साज़िश के पीछे शामिल लोगों की पूरी कड़ी को गिरफ़्तार किया जाए।”

03:15 PM, 13-May-2026

पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन

केरल के पलक्कड़ में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

02:01 PM, 13-May-2026

NTA कार्यालय के बाहर ABVP का प्रदर्शन

पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर NTA कार्यालय के बाहर ABVP के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

01:14 PM, 13-May-2026

CBI की टीम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कार्यालय पहुंची

सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET UG 2026 परीक्षा का पेपर रद्द किए जाने की जांच के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंची है।

12:32 PM, 13-May-2026

क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं? अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द होने पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ” 2017, 2021, 2024 में पेपर लीक हुए थे। उस समय सीबीआई को जांच सौंप दी गई। क्या सीबीआई ने कुछ किया? इस बार भी सीबीआई को जांच सौंपी गई है। क्या सीबीआई कुछ करेगी? सीबीआई उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं। जब से मोदी सरकार आई है तब से कुल 93 पेपर लीक हुए हैं। करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य इन पेपरों में बंद था। इससे शक तो पैदा होता है। क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं? अगर नेपाल और बांग्लादेश के जेन-जी सरकार बदल सकते है तो क्या हमारे देश के जेन-जी पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकता है।”

12:21 PM, 13-May-2026

NTA को बदलने की मांग, FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि NTA द्वारा नीट यूजी 2026 के आयोजन में “व्यवस्थित विफलता” हुई है। याचिका में मांग की गई है कि NTA को बदला जाए या उसका पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाए। साथ ही, NEET-UG 2026 की नई परीक्षा न्यायिक निगरानी में कराई जाए।

10:36 AM, 13-May-2026

नीट पेपर लीक केस में सामने आया गुरुग्राम कनेक्शन

नीट पेपर लीक केस में अब गुरुग्राम कनेक्शन सामने आया। इस मामले में गुरुग्राम के फरुखनगर से एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर बनने से पहले पेपर लीक में छात्र यश का नाम सामने आया।  राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने कल रात गुरुग्राम के खुरमपुर गांव में रेड मारी थी। पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े होने के शक में छात्र यश को हिरासत में लिया गया है। एमबीबीएस छात्र पर पेपर लीक गैंग और परीक्षार्थियों के बीच कड़ी होने का शक है। राजस्थान पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर राजस्थान रवाना हुई। हरियाणा से राजस्थान तक फैले नेटवर्क की जांच में एजेंसियां जुटी हैं।

10:30 AM, 13-May-2026

राजस्थान एसओजी ने क्या कहा था?

वहीं, राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल ने कहा था कि जांच फिलहाल उस गेस पेपर पर केंद्रित है, जिसे परीक्षा से पहले छात्रों के बीच बांटे जाने का आरोप है। गेस पेपर में करीब 410 सवाल थे। आरोप है कि इनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री में पूछे गए। बताया जा रहा है कि यह गेस पेपर परीक्षा से काफी पहले छात्रों के बीच बंट रहा था। यह 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों तक पहुंच चुका था। हमारी जांच इसी गेस पेपर के आधार पर आगे बढ़ रही है।

09:02 AM, 13-May-2026

NTA ने क्या कहा था?

रविवार को NTA ने कहा था कि प्रश्न-पत्रों को GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों के जरिए भेजा गया था। उन पर यूनिक और ट्रैसेबल वॉटरमार्क मौजूद था। परीक्षा केंद्रों की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से AI असिस्टेड CCTV सिस्टम के जरिए की गई। सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराया गया और केंद्रों पर 5G जैमर लगाए गए। 

08:31 AM, 13-May-2026

राजस्थान से हुआ पेपर लीक मामले का खुलासा?

3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा होने के बाद से ही पेपर लीक की आशंका गहराने लगी थी। राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ एक कथित गेस पेपर मिला, जिसके सवाल वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से मेल खाते बताए गए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा एक करियर काउंसलर भी शामिल है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव:उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें – Lpg Cylinders Subsidy Aadhaar Authentication Mandatory From October 1 How Many Consumers Completed It So Far

बॉक्स ऑफिस:दूसरे ही दिन ‘दायरा’ से दूर हुई पब्लिक, कुणाल भी पड़े सुस्त; हॉलीवुड ने फिर बॉलीवुड को पछाड़ा – Vibe Box Office Collection Vs Daayra Box Office Report Resident Evil Earns More Than Bollywood Films

खबरों के खिलाड़ी:क्या दलबदल कानून को और सख्त करने का आ गया समय, विश्लेषकों ने बताया इसका क्या रास्ता – Khabaron Ke Khiladi Anti Defection Law Dal Badal Kanoon Bjp Tmc Congress Shivsena Expert Analysis

एशियाई खेल:जापान की पिच को लेकर क्या बोले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर? हालात के हिसाब से ढलने पर दिया जोर – Asian Games Indian Captain Shreyas Iyer On Pitch In Japan Emphasized Adapting To The Conditions

कौन हैं डूसू के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन?:एनएसयूआई ने नहीं दिया टिकट तो खाई कसम, पूरा प्रचार नंगे पैर किया – Who Is Deepanshu Shaukeen New Dusu Vice President Profile In Hindi

एशियाई खेल:उद्घाटन समारोह के बाद भावुक हुईं मनु भाकर, जसपाल राणा को किया याद; बोलीं- सर की बहुत याद आई – Olympic Medallist Manu Bhaker Said She Missed Her Late Coach Jaspal Rana During Asian Games Opening Ceremony

Leave a Comment