लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु के CM बने थलापति विजय तो आया इस देश के प्रधानमंत्री का रिएक्शन, कहा- एक उंगली की क्रांति…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय सियासत के सुपरहीरो बनकर उभरे हैं. तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को देश के साथ-साथ विदेशों से भी बधाइयां मिल रही हैं. पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने उन्हें बधाई दी और अब मलेशिया के प्रधानमंत्री का भी रिएक्शन सामने आया है. 

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक्स पर पोस्ट कर जोसेफ विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कई सालों से उनके फैन्स उन्हें फिल्मों की तीन घंटे की स्टोरी में भ्रष्ट राजनेताओं और अलग-अलग खलनायकों को हराते हुए देखते आए हैं. अब तमिलनाडु की जनता ने विजय को पर्दे पर निभाई गई किसी भी भूमिका से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. 

मलेशियाई PM ने तमिल में लिखी कहावत

अनवर इब्राहिम ने आगे तमिल में एक कहावत लिखी है- ‘ओरु वायरल पुरची’ जिसका मतलब होता है- एक उंगली की क्रांति. उन्होंने एक वोट की अहमियत समझाते हुए लिखा कि अब एक उंगली की क्रांति इतिहास रचने की कगार पर है. 

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें….

द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया और तमिलनाडु पीढ़ियों से गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-संबंधों को साझा करते हैं. मैं आने वाले वर्षों में मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी दी थी विजय को बधाई 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी विजय को शपथ लेने के बाद बधाई दी थी. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच लंबे समय से इतिहास, संस्कृति, व्यापार और लोगों के बीच मजबूत रिश्ते रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और नए अवसरों की काफी संभावनाएं हैं.उन्होंने तमिलनाडु के लोगों और मुख्यमंत्री विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीलंका के लोग भी उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले दो गुटों में बंटी AIADMK, एक धड़े ने विजय की TVK को समर्थन का किया ऐलान

किस पार्टी को कितनी सीटें?

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल कर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि विजय ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी, इसलिए उन्होंने दूसरी सीट खाली कर दी है. अब टीवीके के पास 107 विधायक हैं. उसके बाद कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायकों ने टीवीके को सपोर्ट किया है. इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है. अब तो AIADMK के एक गुट ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय की टीवीके को सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है. 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाईलैंड घूमने गए थे 5 भारतीय, कैफे में रहस्यमयी तरीके से हुए बेहोश, 1 की मौत, 3 गंभीर

Iran-US War: ‘हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान…’ सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल

Iran-US War: ईरान पर इस मुस्लिम देश ने किया था सीक्रेट अटैक! एयरस्ट्राइक की चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

नहीं मिली पूर्व पाक पीएम इमरान खान से मिलने की इजाजत तो भड़कीं बहनें, बोलीं- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद…

Trump China Visit: ट्रंप 8 साल बाद चीन में! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO साथ क्यों, आखिर क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?

‘मैं यह गारंटी देता हूं… भारत को नहीं होगा कोई नुकसान’, तेल संकट के बीच बोला रूस- जारी रहेगा ऊर्जा सप्लाई

Leave a Comment