लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा एक्शन:स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद, जारी हुआ आदेश – Tamil Nadu Cm C Joseph Vijay Orders Closure Of 717 Tasmac Liquor Shops Near Public Places

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य भर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया। ये सभी दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आती हैं। मुख्यमंत्री ने इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार के अनुसार, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) वर्तमान में पूरे तमिलनाडु में शराब की 4,765 दुकानें चलाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे राज्य में एक विशेष सर्वे किया। इस जांच का मकसद उन दुकानों की पहचान करना था जो पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के बहुत करीब चल रही थीं।

ये भी पढ़ें: मुश्किल में पलानीस्वामी: चुनाव में हार के बाद AIADMK में फूट? शपथ ग्रहण में दो गुट में दिखे पार्टी के सदस्य

सर्वे के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 276 शराब की दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं। इसके अलावा 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के पास मिलीं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंडों के करीब पाई गईं। इस तरह कुल 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य शराब की दुकानों पर सख्त नियंत्रण रखना है। जनता लंबे समय से सार्वजनिक और संवेदनशील जगहों के पास शराब की दुकानों को लेकर चिंता जता रही थी। सरकार के इस फैसले से लोगों की इन शिकायतों का समाधान होगा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अनुशासन बना रहेगा।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:’देश के बहुसंख्यक समाज पर भाजपा के फैलाए ‘जहर’ का असर’; सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान – Samajwadi Party Mp Javed Ali Serious Allegations Against Bjp Of Spreading Division And Animosity In Society

‘पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए’; प्रणित मोरे को तान्या ने पहले ही दी थी हिदायत? पुराना वीडियो वायरल – Tanya Mittal And Pranit More Fight Old Video Goes Viral From Show Big Boss 19 Amid Rs 370 Biryani Controversy

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद:सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- एफआईआर के साथ सीबीआई करे पूरी जांच – Ayodhya Ram Temple Donation Row, Matter Reaches Supreme Court; Petitioner Demands Full Cbi Probe Alongside Fir

Israel Rejects Us-iran Deal:अमेरिका-ईरान समझौते पर इस्राइल का विद्रोही रुख, लेबनान को लेकर खींची लाल रेखा – Israel Rejects Us-iran Deal Israel Takes A Defiant Stance On Agreement Draws A Red Line Regarding Lebanon

Congress:’इस्राइल के प्रति अंधभक्ति छोड़ें पीएम मोदी’, कांग्रेस ने विदेश नीति पर सरकार को क्या दी सलाह? – Congress Slam Pm Modi Foreign Policy Blind Devotion To Israel Us Iran Peace Deal Pakistan

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत – Weather Takes A Turn In Delhi-ncr With Heavy Rainfall

Leave a Comment