लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- टैरिफ की धमकी से माने देश, प्रवासियों को लेने को हुए तैयार – Trump Says Tariff Threats Made Countries Accept Deported Migrants; Claims Sharp Fall In Fentanyl Smuggling

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने वाले प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए अभियान और नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाईके बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि जो देश अमेरिका से निकाले गए प्रवासियों को लेने के लिए तैयार नहीं थे, टैरिफ लगाने की चेतावनी के बाद मान गए। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका की सीमाओं पर बरामद फेंटानिल (नशीला पदार्थ) की तस्करी में बड़ी गिरावट आई है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की देश सेवा के लिए तारीफ की। ट्रंप ने ये बातें व्हाइट हाउस में पुलिस सप्ताह के सम्मान में आयोजित दूसरे ‘रोज गार्डन क्लब’ रात्रिभोज के दौरान कहीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने कहा, जब से मैंने पद संभाला है, हमारी सरकार ने देशभर में करीब दो लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक रिकॉर्ड है। हम उन्हें सड़कों से हटाकर जेल में डाल रहे हैं या कई मामलों में उन्हें उनके खूबसूरत देशों में वापस भेज रहे हैं, जहां से वे आए थे। कभी-कभी उनका देश कहता है- हम उन्हें वापस नहीं लेना चाहते। तब मैं कहता हूं-  कोई बात नहीं, उनके देश पर लगभग 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दो। इसके बाद वे फोन करके कहते हैं- हम उन्हें तुरंत वापस लेने के लिए तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से मुलाकात पर टिकी निगाहें, व्यापारिक तनाव कम होने की उम्मीद

‘छह लाख से ज्यादा प्रवासियों को निकाला’

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने पिछले 12 महीनों में करीब छह लाख 15 हजार अवैध आपराधिक प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिणी सीमा के जरिये एक भी अवैध प्रवासी को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया। फेंटानिल ड्रग तस्करी के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि सीमा के जरिये इसकी तस्करी में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्ते से तस्करी में 97 फीसदी कमी दर्ज की गई है।

किन एजेंसियों की ट्रंप ने की तारीफ?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई), गृह मंत्रालय, अमेरिकी मार्शल सेवा, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और राज्य व स्थानीय पुलिस जैसी एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय इन एजेंसियों को देते हुए कहा, ये सभी सच्चे देशभक्त और बेहद शानदार लोग हैं।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

Leave a Comment