लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री को सलमान खान से ज्यादा मिली थी फीस, बोलीं- ये बिजनेस स्ट्रेटिजी थी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में थे. दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था. फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. फिल्म से भाग्यश्री ने एक्टिंग डेब्यू किया था. ये फिल्म सलमान और भाग्यश्री दोनों के करियर को ऊंचाईयों पर ले गई थी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान से ज्यादा फीस भाग्यश्री को मिली थी. अब भाग्यश्री ने इंडस्ट्री में फीस के स्ट्रक्चर को लेकर बात की है.

जहां इंडस्ट्री में जेंडर पे गैप को लेकर लंबे समय से एक बहस चल रही है. मेल एक्टर्स को एक्ट्रेसेस से ज्यादा फीस मिलती है. इसे लेकर हमेशा मुद्दा बना रहता है. ऐसे में भाग्यश्री को सलमान से ज्यादा फीस मिलना थोड़ा सरप्राइजिंग था. अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर रिएक्ट किया. 

ये भी पढ़ें- थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी

इंडस्ट्री में फीस स्ट्रक्चर को लेकर भाग्यश्री ने किया रिएक्ट

जूम से बातचीत में भाग्यश्री ने बताया, ‘ये सप्लाई और डिमांड पर डिपेंड करता है. एक महिला हार्डवर्क कर सकती है, लेकिन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को अगर ये फील हो कि उन्हें किसी से रिप्लेस किया जा सकता है जो उनके हिसाब की फीस में काम करने के लिए तैयार हो तो वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उस प्राइज पर स्टिक रह सकते हैं. उस वक्त एक्ट्रेस को डिसिजन लेना होता है कि वो काम करना चाहती हैं या नहीं फिर नहीं. जब तक महिलाएं साथ न जाएं और कहें कि हमें इतना पे किया जाना चाहिए तब तक ये नहीं होगा.’

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पास है सोने का भंडार, कीमत जान अंबानी भी रह जाएंगे हैरान

आगे भाग्यश्री ने कहा, ‘जब आप किसी के साथ काम कर रहे हैं तो सिर्फ पेमेंट की बात नहीं होती है आपको उनके साथ काम करना भी पसंद होना चाहिए. जब आप फ्लैट लेते हैं और आप थोड़ा एक्स्ट्रा पे करने के लिए तैयार होते हैं क्योंकि वहां स्वीमिंग पूल भी है. आप ऐसा क्यों करते हैं? लेकिन जब आपको इन चीजों की जरुरत नहीं होती तो आप कम पैसे देते हैं. तो मुझे लगता है कि ये बिजनेस स्ट्रेटिजी है.’

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: आयुष्मान खुराना ने चार्ज किए इतने करोड़, सारा अली खान ने रकुल प्रीत को पछाड़ा

Bhooth Bangla BO: ‘भूत बंगला’ ने 26वें दिन की धमाकेदार कमाई, 161 करोड़ पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raja Shivaji BO Day 12: ‘राजा शिवाजी’ की दूसरे मंगलवार बढ़ी कमाई, बस इतने करोड़ कमाते ही पूरी लागत वसूल कर लेगी फिल्म

Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर

फिल्मों के अलावा इन 10 जगहों से होती है सनी लियोनी की कमाई, नेटवर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस के बाद राकेश बेदी को मिला एक करोड़ का बोनस? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘फायदा मुझे भी तो होना…’

Leave a Comment