लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमित बहल | Amit Bahl

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्मों में सिर्फ लीड रोल ही नहीं, बल्कि सपोर्टिंग कैरेक्टर्स भी फिल्म को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. हालांकि उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसी बीच एक्टर अमित बहल ने इंडस्ट्री के कड़वे सच का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स से गुजरने वाले पड़ाव पर खुलकर बात की हैं. साथ ही एक्टर ऋतिक रोशन की तारीफ की और कुछ किस्से भी शेयर किए. 

मुझे किक मारिए…

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में अमित ने बताया कि जब किसी कलाकार के लिए अपने सीन कटते हैं तो बहुत बुरा लगता है. हालांकि, उन्होंने अपनी फिल्म ‘लक्ष्य’ से एक सीन का किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘फिल्म का एक आइकॉनिक सीन है, जिसमें मैं ऋतिक रोशन को सजा देते हुए ऑब्स्टेकल कोर्स में भेज देता हूं. उस बीच ऋतिक मुझसे कहते है कि सर, अगर जरूरत हो तो मुझे किक मारिए. मैंने बॉडी पैड पहना है इसलिए आप चिंता मत कीजिएगा. अगर जरूरी है तो किक मारिए क्योंकि ये सीन बहुत जरूरी है.’

ये भी पढ़ें: थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा, एक्टर की मां को लगाया गले

मेरी बहुत अच्छी यादें है…

उन्होंने आगे बताया कि उस सीन के तीन टेक हुए थे और ऋतिक पूरी तरह कीचड़ में सने थे. इसके बावजूद उन्होंने अमित को पूरा स्पेस दिया ताकि सीन शानदार लगे. उस समय ऋतिक ‘कहो ना… प्यार है’ के सक्सेस के बाद बड़े स्टार बन गए थे और फरहान अख्तर भी ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों से पॉपुलर निर्देशक बन चुके थे. फिर भी दोनों ने मेरे सीन्स को कट नहीं किया. इंडस्ट्री में मेरी बहुत अच्छी यादें है क्योंकि कई बार हमारे सीन को काट दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा कोई नहीं करता क्योंकि फिल्म नहीं चलेगी, तो कोई स्टार नहीं रह पाएगा.’ 

फिल्म की स्टारकास्ट और कमाई 

बता दें कि फिल्म ‘लक्ष्य’ का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था. इसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और अमित बहल जैसे कलाकार नजर आ रहे थे. ये फिल्म 18 जून 2004 को रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस फिल्म को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था, जिसने 23.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें: तारक मेहता में भी नजर आ चुके हैं दिशा वकानी के पिता, इस एपिसोड में आए थे नजर, आपने किया था नोटिस?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मैं डर गई थी…’, अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा

‘मैं पत्ते के जैसे कांप रही थी…’, सनी देओल संग गाड़ी वाले सीन में डर गई थीं दीया मिर्जा, गले लगने के लिए ली थी परमिशन

Welcome To The Jungle BO Day 4: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन ‘भूत बंगला’ से ‘कॉकटेल 2’ को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

Cocktail 2 BO Collection Day 11:’वेलकम टू द जंगल’ के आगे दूसरे मंडे भी चला ‘कॉकटेल 2’ का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड

Carry On Jatta 4 BO Collection Day 4: पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Leave a Comment