लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rcb Vs Mi Live Score:आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई को दिया बल्लेबाजी का न्योता; हार्दिक नहीं खेलेंगे मैच – Rcb Vs Mi Ipl Live Score: Royal Challengers Bengaluru Vs Mumbai Indians Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:07 PM, 10-May-2026

RCB vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर।

07:04 PM, 10-May-2026

RCB vs MI Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस की कमान आज सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। इस मैच में भी हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं।

06:31 PM, 10-May-2026

RCB vs MI Live Score: मुंबई का प्रदर्शन

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस इस सीजन संघर्ष करती हुई नजर आई है। 10 मुकाबलों में से टीम को सिर्फ 3 में ही जीत नसीब हुई है, जबकि 7 मुकाबलों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, सूर्यकुमार यादव इस पूरे सीजन रनों के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। विल जैक्स और नमन धीर भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म एमआई के लिए सिरदर्द बनी हुई है। वहीं, दीपक चाहर और अल्लाह गजनफर भी निरंतरता के साथ अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके हैं।

06:06 PM, 10-May-2026

RCB vs MI Live Score: आरसीबी का प्रदर्शन

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को 6 में जीत मिली है, तो 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, आरसीबी को चोटिल फिल सॉल्ट की कमी जरूर खली है।

रजत ने भी लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली थी। टिम डेविड ने बतौर फिनिशर अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। हालांकि, सुयश शर्मा की हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय जरूर बनी हुई है।

06:05 PM, 10-May-2026

RCB vs MI Live Score: आरसीबी की मुंबई से टक्कर

आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगी। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एमआई इस सीजन में मिली आरसीबी के खिलाफ हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

05:59 PM, 10-May-2026

RCB vs MI Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई को दिया बल्लेबाजी का न्योता; हार्दिक नहीं खेलेंगे मैच

IPL Live Cricket Score, RCB vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजरें जीत के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:कैसी रही ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की शुरुआत? ‘हनुमान अंश’ के आगे कितनी हुई ‘रेजिडेंट ईविल’ की कमाई? – Vibe And Daayra Box Office Collection Day 1 Know Total Earning Hanuman Ansh Mirzapur And Resident Evil

एमपी में मानसून का कोटा 89% पूरा:37 जिले अभी भी पीछे, मानसून के 11 दिन बाकी, आखिरी दौर में बढ़ सकती है बारिश – Monsoon Quota 89% Fulfilled In Mp: 37 Districts Still Lagging; 11 Days Of Monsoon Remain, Rainfall Likely To I

जिनपिंग के दौरे की तैयारी:ट्रंप एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत; किन मुद्दों पर होगी बात, क्या व्यापार तनाव घटेगा? – Trump Will Be At Airport To Greet Xi When China’s Leader Arrives For His Us State Visit

सुर्खियां:सऊदी की तेल पाइपलाइन ठप; डूसू चुनाव के नतीजे आज; रूस में संसदीय चुनाव के मतदान – Top News 19 September 2026 Saudi Aramco Drone Attack Dusu Election Results Marta Sc

दिल्ली में ट्रैफिक चालान के नियम बदले:कोर्ट जाने से पहले जमा करना होगा कितना जुर्माना? जानें पूरी प्रक्रिया – Delhi Traffic Challan Rules Changed: Mandatory 50% Deposit To Challenge E-challan In Court

रूस में संसदीय चुनाव:युद्धकालीन वोटिंग में क्रेमलिन की पकड़ मजबूत, युद्धकाल और ड्रोन हमलों के साए में मतदान – Russia parliamentary Election kremlin Grip Amidst Dissent And Drone Attacks Ukraine wartime Hindi News Updates

Leave a Comment