लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सद्भावना यात्रा:राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- युवाओं को रोजगार नहीं, सोशल मीडिया का नशा दिया जा रहा – Rahul Gandhi Visit To Gurugram Will Included In Sadbhavna Yatra

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुग्राम के दौरे पर हैं। राहुल गांधी सद्भावना यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित किया।

राहुल गांधी ने गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। उस दौरान ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ का नारा जनता के बीच से निकला था। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश की भावना का नारा है और आज भी देश को इसकी जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों वोटरों के नाम काटे जाते हैं और लाखों नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्तियां कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का धन छीनकर उद्योगपति गौतम अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। उनके मुताबिक सरकार की नीतियों के कारण देश में चीन का सामान बिक रहा है और युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।

बता दें यह यात्रा खांडसा मंडी से शुरू हुई। इसका समापन एसडी स्कूल खांडसा सड़क हुई। सद्भावना यात्रा की शुरुआत पांच अक्तूबर को नरवाना से हुई थी। इस यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने प्रारंभ किया था। राहुल गांधी के आगमन के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी गुरुग्राम पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस विधायक मामन खान और आफताब अहमद भी मौजूद रहे।

अभिनेता और गुरुग्राम लोकसभा से सांसद प्रत्याशी रहे राज बब्बर भी गुरुग्राम पहुंचे। चौधरी बीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी गुरुग्राम पहुंचे। इन सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से सद्भावना यात्रा को मजबूती मिलेगी। यह यात्रा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Toxic Trailer:चंद घड़ियों का इंतजार; फिर रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर; बंगलूरू में आयोजित हुआ भव्य इवेंट – Toxic Trailer Release Live: Yash Starrer Movie Trailer Launch At 7 Pm Watch Video Direct Link

‘जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखा रही पुलिस’:cm शुभेंदु से मिले Tmc सांसद; थमेगा मस्जिद लाउडस्पीकर विवाद? – Mursidabad Mps Meet Cm Suvendu Adhikari Over Loudspeaker Removal From Mosques

Rahul Gandhi In Prayagraj :प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद – Rahul Gandhi Has Arrived In Prayagraj; He Will Interact With Students At Kp Ground At 6 Pm.

‘घर में चोरी हो जाए तो लोन नहीं चुकाना पड़ता’:बीवी पर था भारी कर्जा, पति ने डाल दिया खुद के आशियाने में डाका – Husband Commits Theft In His Own Home To Clear Wife Debt

जादवपुर यूनिवर्सिटी में यज्ञ पर घमासान:bms के आयोजन से क्यों भड़का विवाद; जेयूटीए को किस बात की चिंता? – Jadavpur University Yagna Controversy Juta Opposes Religious Activities On Campus

The Odyssey Collection:‘द ओडिसी’ का बड़ा धमाका, दुनिया भर में कमाए 9,609 करोड़; ‘द डार्क नाइट’ को छोड़ा पीछे – Christopher Nolan The Odyssey Collects Over 100 Crore Worldwide Surpasses The Dark Knight

Leave a Comment