लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dausa:तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म-ठगी करता था ढोंगी तांत्रिक, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार – Dausa: Fraudulent Tantric Accused Of Exploiting Women Under Guise Of Occult Rituals Arrested In Uttar Pradesh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दौसा जिले की मेहंदीपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आड़ में महिलाओं का शोषण और ठगी करने वाले एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं को भूत-प्रेत, घरेलू परेशानियों और अशुभ शक्तियों का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वह पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूलता और कथित तौर पर उनका शोषण करता था।

 

महिला की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।

 

घरेलू संकट और अशुभ शक्तियों का डर दिखाकर जीतता था विश्वास

मानपुर पुलिस उपाधीक्षक धर्मराज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर निवासी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र पुत्र दिनेश बाबू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को बड़ा तांत्रिक बताकर महिलाओं को झांसे में लेता था। वह घरेलू कलह, जीवन में संकट और अशुभ शक्तियों का भय दिखाकर महिलाओं का विश्वास हासिल करता और फिर उन्हें विशेष पूजा तथा तंत्र-मंत्र के नाम पर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर बुलाता था।

 

धार्मिक स्थलों पर ले जाकर करता था कथित वारदात

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला को अकेले पूजा-पाठ के बहाने हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन सहित कई धार्मिक स्थलों पर ले जाता था। वहां तंत्र-मंत्र और विशेष अनुष्ठान कराने का दावा करता और रात में होटल तथा धर्मशालाओं में रुकता था।

 

पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही ग्रह दोष और अनिष्ट का भय दिखाकर उससे बड़ी रकम भी वसूली गई। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

 

मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। वह अलग-अलग राज्यों में घूमकर अपनी लोकेशन छिपाने की कोशिश कर रहा था।

पढ़ें- 23 साल बाद इनामी तस्कर गिरफ्तार: गुजरात, मुंबई और बेंगलुरु में की मजदूरी; शादी में गांव पहुंचते ही पुलिस ने हुलिया बदलकर पकड़ा

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने विशेष टीम का गठन किया। मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

 

उत्तर प्रदेश में दबिश देकर की गई गिरफ्तारी

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

 

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी और शोषण किया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cbse:10वीं के अंकों की जांच कराने और री-इवैल्यूएशन का मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस और फीस – Cbse Class 10 Re-evaluation 2026: Apply Till August 19, Check Fees And Step-by-step Process

Lpg Ekyc Last Date Extended:e-kyc की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक करवा सकते हैं गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी – Lpg Ekyc Last Date Extended: Lpg Gas Connection New Deadline Is 23 August 2026

सोनिया या रितिका:pm मोदी के साथ लाल किले पर दिखीं महिला अफसर कौन? पहचान को लेकर क्यों हुआ कन्फ्यूजन, जानिए सच – Who Is Female Officer Seen With Pm Modi At Red Fort Why There Confusion Regarding Her Identity Find Out Truth

Iran Nuke Claim:गुमनाम भारतीय सोशल मीडिया खाते से शुरू हुआ फर्जी दावा, ट्रंप और नेतन्याहू तक कैसे पहुंचा? – Iran Nuke Fake Claim Indian Account Trump Netanyahu Social Media Viral

Nag Panchami 2026:शुभ संयोग में नाग पंचमी आज, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं – Nag Panchami 2026 Wishes Status Quotes And Messages In Hindi

Ind Vs Sl Live Score:भारत की पकड़ मजबूत, 59 पर श्रीलंका को चौथा झटका, कुलदीप ने मेंडिस को चलता किया – India Vs Sri Lanka 1st Test Day 3 Live Score Updates Weather Live Updates Rain Ind Vs Sl Day 3 Scorecard News

Leave a Comment