लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mahua Moitra:दिल्ली फ्लाइट में महुआ मोइत्रा ने लगाया बदसलूकी का आरोप; एअरलाइन से की सख्त कार्रवाई की मांग – Mahua Moitra Alleges Harassment On Indigo Flight, Seeks Action And No-fly Ban Against Accused

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एअरलाइन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह आधिकारिक कार्य के लिए दिल्ली जा रही थीं, जहां उन्हें संसद की रक्षा मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट 1F पर बैठी हुई थीं। सांसद के अनुसार, चार से छह लोग एक साथ विमान में सवार हुए और उन्हें घूरते हुए विमान के पिछले हिस्से में जाकर बैठ गए। उन्होंने दावा किया कि यह व्यवहार असहज करने वाला था।

‘मेरे साथ आपत्तिजनक व्यवहार हुआ’

महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि फ्लाइट के दिल्ली में लैंड करने के बाद और विमान का दरवाजा खुलने से पहले उन लोगों ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उनका वीडियो भी बनाया गया, जिसे उन्होंने गंभीर सुरक्षा उल्लंघन बताया। उन्होंने साफ कहा कि यह किसी तरह का नागरिकों का गुस्सा नहीं था, बल्कि सीधे तौर पर उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा का उल्लंघन है।

एअरलाइन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

महुआ मोइत्रा ने इंडिगो एअरलाइन से अपील की है कि वह क्रू रिपोर्ट की जांच करे, आरोपियों की पहचान करे और उन्हें तुरंत नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाए ताकि वे भविष्य में विमान यात्रा न कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फुटबॉल क्लब के मालिक बनेंगे मेसी!:अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान ने एल्डेंसे के साथ किया शुरुआती समझौता, जानें – Lionel Messi Is Set To Become The Majority Shareholder Of Spanish Second-division Club Eldense

सुप्रीम कोर्ट:वैवाहिक दुष्कर्म पर अदालत सख्त, कहा- शादी के बाद पत्नी की सहमति का अधिकार खत्म नहीं होता है – Supreme Court Examines Marital Exception, Says Marriage Does Not End Individual Autonomy

एससी/एसटी एक्ट केस:अजीत भारती पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका – Ajeet Bharti Approached Delhi High Court Seeking Anticipatory Bail In Sc/st Act Case

बॉक्स ऑफिस:क्या कम होने लगा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल? ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया; जानें ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन – Mirzapur The Movie Hanuman Ansh And Toxic Box Office Collection On Wednesday

यूपी पीईटी 2026:आ गई तारीख, अगले महीने होगी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, नोट कर लें शेड्यूल – Up Pet 2026 Exam Date Announced: Exam On October 23, 24 And 25, Check Schedule And Shift Timing

राजस्थान निकाय चुनाव में कस्बों ने मारी बाजी:बड़े शहर पिछड़े, 72% से ज्यादा मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल – Rajasthan Local Body Elections Small Towns Outpace Big Cities With Over 72 Percent Voter Turnout

Leave a Comment