लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

After Consuming Mid-day Meal In Saharsa Over 250 Students Fall Serious Cases Referred To Sadar Hospital Bihar – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल परिसर में भारी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए महिषी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बीमार बच्चों के पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की जांच और उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की थाली में सांप का मरा हुआ बच्चा मिला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


छात्रों ने बताई आपबीती

पांचवीं कक्षा के छात्र रोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे स्कूल में भोजन में चावल-दाल दिया गया था। इसे खाने के कुछ ही देर बाद तबीयत खराब होने लगी। पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी और चक्कर आने लगे। वहीं, सातवीं कक्षा की छात्रा शिवानी ने भी बताया कि भोजन के तुरंत बाद एक-एक कर कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी।


कई बच्चे सदर अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सहरसा के सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ तुरंत महिषी पहुंचे और बच्चों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। सभी बच्चों का तुरंत इलाज किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर जिन बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब थी, उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी बच्चों का उपचार जारी है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: किसके इस्तीफे से खुली थी रत्नेश की किस्मत? चौथी बार विधायक, फिर मंत्री बन रहे सादा

एफएसएल टीम ने जब्त किए सैंपल

घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। सहरसा सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी ने बताया कि भोजन करने के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी, घबराहट और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में सभी बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थाली में मरा हुआ सांप मिलने की सूचना के बाद एफएसएल टीम भी स्कूल पहुंची और भोजन सहित अन्य जरूरी सैंपल जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीट पीजी:बिजली फॉल्ट से समय पर शुरू नहीं हुआ पेपर, पांच सितंबर को होगी पुनर्परीक्षा, एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

उत्तराखंड:सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर, वाडिया संस्थान के अध्ययन में हुआ खुलासा – Uttarakhand: 58 Percent Of The Border-region Darma Valley Is On The Verge Of Landslides, Reveals Wadia Institu

सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म, राजकुमार संतोषी हो सकते हैं निर्देशक; ‘घातक’ से है खास कनेक्शन – Sunny Deol New Film Annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi Will Direct To Project

मन की बात लाइव:पीएम मोदी ने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का किया जिक्र, ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 137th Episode

अमेरिका में फिर गोलीबारी:साउथ कैरोलिना के पार्क में फायरिंग; एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा घायल – Us Shooting In South Karolina Park Policeman Died Another Injured

मणिपुर में फिर हिंसा:नोनी में उग्रवादी गुटों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और छह घायल; थौबल में ग्रेनेड धमाका – Manipur Violence: Several Militant Killed In Factional Gunfight In Noney, Grenade Blast At Thoubal Oil Pump

Leave a Comment