लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार- शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ फिल्में क्यों नहीं बनाते सुदिप्तो सेन? ‘द केरल स्टोरी’ डायरेक्टर ने बताई असल वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


निर्देशक सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ ने विवादों में रहने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार परफॉर्म किया था. वहीं अब सुदिप्तो सेन ने एक इंटरव्यूके दौरान खुलासा किया कि आखिर वे शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बी टाउन के बड़े सितारों के साथ फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं?

बड़े सितारों संग फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं सुदिप्तों सेन
बता दें कि फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू के दौरान सुदीप्तो सेन से पूछा गया था कि वे बड़े सितारों से क्यों दूर रहते हैं? इस सवाल के जवाब में फिल्म निर्माता ने कहा, “बात यह है कि मैं आत्मविश्वासी व्यक्ति हूं, लेकिन अतिआत्मविश्वासी नहीं हूं.” उन्होंने समझाया कि हालांकि वे अपनी फिल्म पर पूरा अधिकार रख सकते हैं, लेकिन किसी और की फिल्म बनाने के साथ आने वाले दबाव को वे नहीं झेल सकते. उनके मुताबिक बड़े स्टार्स किसी भी प्रोजेक्ट का पूरा क्रिएटिव डायरेक्शन बदल देते हैं.

 उन्होंने कहा, “जब कोई बड़ा स्टार आता है, तो आपकी ज़िम्मेदारी उसकी फिल्म बनाना होती है. आप अक्षय कुमार की फिल्म बनाते हैं, आप शाहरुख खान की फिल्म बनाते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों में, “निर्देशकों को निर्देशक बनने की इजाजत हीं है”  ये एक क्रिएटिव समझौता है जिसे वे स्वीकार नहीं करना चाहते, उनका निष्कर्ष था, “मैं किसी और के लिए फिल्म बनाने के बजाय अपनी कला पर, अपनी कहानी पर ध्यान केंद्रित करके अपनी फिल्म बनाना पसंद करूंगा.”

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 6: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में छठे दिन आई मंदी, लेकिन बनने वाली है मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़

द केरल स्टोरी’ को लेकर क्या बोले सुदिप्तो सेन
इसी बातचीत में, सुदीप्तो सेन ने कहा कि उन्हें शुरू से ही ‘द केरल स्टोरी’ की कमर्शियल सक्सेस पर पूरा भरोसा था और उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा यकीन था कि मैं बड़े सितारों के साथ काम नहीं करने वाला हूं,” और साथ ही यह भी जोड़ा कि वे नहीं चाहते थे कि फिल्म को “बड़ी फिल्म” का टैग मिले.

सुदीप्तो सेन के बारे में
सुदीप्तो सेन एक इंडियन फिल्म मेकर हैं जो सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त कहानियों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘द लास्ट मोंक’, ‘लखनऊ टाइम्स’ और ‘ये सुहागरात इम्पॉसिबल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्हें 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से नेशनल फेम मिला था. इस फिल्म को उन्होंने लिखा और निर्देशित किया था, हालांकि वे इसके सीक्वल से नहीं जुड़े.

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tuesday BO Collection Live Updates: मंगलवार को भी बाजी मार रही ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘कॉकटेल 2’ हटने को नहीं तैयार, यहां जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन

जब पार्टी से गायब हो गए थे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, खराब कर दिया था जैकी श्रॉफ का ये प्लान

Bollywood News: ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)

‘वेलकम टू द जंगल’ ने भरी अक्षय कुमार की झोली, पोस्ट कोविड एरा में बनी ओपनिंग वीकेंड पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर

‘फिल्मों में काम करके…’, अक्षय कुमार के बाद रिटायरमेंट प्लान पर बोले सनी देओल, कही ये बड़ी बात

Leave a Comment