लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ncrb:अपराधों में छह फीसदी की आई कमी, एससी-एसटी मामलों में भी गिरावट; महिलाओं के खिलाफ अपराध भी घटे – Ncrb Reports Crimes Decreased By 6 Percent With Decline In Sc St Cases Crime Against Women Also Decreased

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में आपराधिक मामलों में कमी आई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के दौरान 58.85 लाख अपराध दर्ज किए गए, जो 2023 के 62.41 लाख मामलों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत कम हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपराध दर (प्रति लाख आबादी पर दर्ज मामलों की संख्या) भी घटकर 2023 के 448.3 से 2024 में 418.9 हो गई है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत दर्ज हर्ट (चोट) से जुड़े मामलों में 30.58 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है। साल 2023 में जहां 6.36 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2024 में यह घटकर 4.41 लाख रह गए। रिपोर्ट में बताया गया कि यह कमी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू होने के बाद कानूनी बदलावों के कारण भी हो सकती है।

अपराध में विवाद सबसे बड़ा कारण

वर्ष 2024 में हत्या के 27,049 मामले दर्ज हुए, जो 2023 की तुलना में 2.4 प्रतिशत कम हैं। इन मामलों में विवाद सबसे बड़ा कारण रहा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2024 में 4.41 लाख मामले सामने आए, जबकि 2023 में यह संख्या 4.48 लाख थी। पति या रिश्तेदारों की क्रूरता ऐसे मामलों का प्रमुख कारण रहा।

एससी/एसटी के खिलाफ अपराध घटे

अनुसूचित जातियों (एससी) के खिलाफ अपराध 3.6 प्रतिशत घटकर 55,698 रह गए, जबकि अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के खिलाफ मामलों में 23.1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और ये 9,966 रह गए। साल 2024 में अपराध के विभिन्न वर्गों में गिरावट दर्ज की गई।

3.59 लाख किलो विस्फोटक जब्त

रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में देशभर में 3.59 लाख किलो से अधिक विस्फोटक जब्त किए गए। इसमें से 3,56,781.007 किलोग्राम यानी 99 प्रतिशत से भी अधिक अन्य लोगों, जैसे अपराधियों और तस्करों से जब्त किया गया। जबकि केवल 2,304 किलोग्राम उग्रवादियों और आतंकियों से जब्त हुए। अन्य विस्फोटक (जैसे आरडीएक्स व गनपाउडर) की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही, जो 3,48,108 किलो थी। इसमें 3,45,833 किलोग्राम गैर-आतंकी तत्वों से और 2,274 किलोग्राम उग्रवादियों से जब्त हुए।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

ब्रिक्स समिट:मेहमानों की मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, बनाया खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर; कैसे हैं डिजाइन? – Brics Summit Jaipur Craftsmanship 300 Artisans Silver Plated Tableware For Guests

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

Leave a Comment