लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026: 44 चौके और 24 छक्के जड़कर इस बल्लेबाज ने आईपीएल में मचाया कोहराम, ऑरेंज कैप की रेस टॉप पर पहुंचा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की जंग अब अपने चरम पर पहुंच गई है. दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. दिल्ली के कप्तान केएल राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सितारे अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है. यह सीजन भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद शानदार साबित हो रहा है, क्योंकि टॉप-5 की लिस्ट में चार भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया हुआ है.

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में राहुल को नंबर-1 बनने के लिए और ऑरेंज कैप अपमे नाम करने के लिए  महज 8 रनों की दरकार थी. उन्होंने मैदान पर उतरते ही यह छोटा सा लक्ष्य हासिल किया और सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए. हालांकि राहुल इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन उनकी अब तक की निरंतरता ने उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया है,

केएल राहुल ने इस सीजन में अब तक 10 मैचों में 445 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.89 का रहा है, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी प्रभावशाली है. उनके बल्ले से इस साल एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले हैं. राहुल की इस पारी की खास बात यह रही है कि उन्होंने 44 चौके और 24 छक्के जड़कर दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूती दी है.

अभिषेक शर्मा और क्लासेन की कड़ी चुनौती

ऑरेंज कैप की इस रेस में केएल राहुल के ठीक पीछे अभिषेक शर्मा खड़े हैं. हैदराबाद के इस युवा ओपनर ने 10 मैचों में 440 रन बनाए हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 206.57 का है, जो टॉप-5 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. फिलहाल वो राहुल से महज 5 रन पीछे हैं, जिससे साफ है कि आने वाले मैचों में नंबर-1 की कुर्सी के लिए इन दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी.

तीसरे पायदान पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं. क्लासेन ने अब तक 425 रन बनाए हैं और वे इस सूची में इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं. क्लासेन की मौजूदगी यह बताती है कि हैदराबाद के बल्लेबाज इस बार कितनी खतरनाक फॉर्म में हैं. रनों का फासला इतना कम है कि एक भी अच्छी पारी किसी भी खिलाड़ी को किंग बना सकती है.

यह भी पढ़ें- चेन्नई ने घर में घुसकर दिल्ली को रौंदा, इतिहास रचने से चूके संजू सैमसन, 8 विकेट से जीता मैच

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का है. राजस्थान रॉयल्स वाले वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है. 10 पारियों में 404 रन बनाकर वैभव चौथे स्थान पर काबिज हैं. उनका स्ट्राइक रेट 237.64 का है और वे 37 छक्कों के साथ इस सीजन के ‘सिक्सर किंग’ भी बने हुए हैं.

भविष्य के सितारों में ऑरेंज कैप की रेस

पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन का नाम आता है, जो 385 रनों के साथ अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. टॉप-5 में केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ अभिषेक, वैभव और सुदर्शन जैसे युवाओं का होना भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है. यह देखना दिलचस्प है कि विदेशी दिग्गजों के बीच भारतीय युवाओं ने अपना लोहा मनवाया है.

यह भी पढ़ें- इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन

जैसे-जैसे आईपीएल 2026 के लीग मैच अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं, ऑरेंज कैप की यह जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है. केएल राहुल ने फिलहाल बढ़त तो बना ली है, लेकिन अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अगले मैचों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होंगी. रनों का यह फासला बहुत कम है और हर मैच के साथ समीकरण बदल रहे हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment