लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रपति भवन के दर पहुंची आप:राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, सीएम मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो – Punjab Cm Bhagwant Mann Meet President Today Accompanied By Mlas Raghav Chadha

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आम आदमी पार्टी के बीच चल रही रार आज राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई। पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। 

वहीं उनसे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। 

राघव चड्ढा ने आप सरकार पर लगाया आरोप

मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह उन सांसदों के खिलाफ बदले की खतरनाक राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने आप छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से गद्दार लिख दिया था।


इसके बाद, पंजाब में पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्टरी का पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आप ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करवाईं, और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं आप को बताना चाहता हूं कि उन्होंने विजिलेंस बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया है, लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

सूत्रों के मुताबिक, अगला निशाना मैं हूं। पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर हमें धमकाने के लिए एजेंसियों को हायर किया है। आप यह सब पंजाब सरकार के फंड का इस्तेमाल करके कर रही है। यही वजह है कि मैंने कहा था कि आप भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है। 

सीएम मान बोले-पंजाब के साथ धोखा किया

वहीं मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि हमने पार्टी छोड़ चुके सात सांसदों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि जिस भाजपा के पंजाब में दो विधायक हैं, उनके छह सांसद कैसे हो सकते हैं।  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gallantry Awards:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान, 13 सम्मान मरणोपरांत – President-droupadi-murmu-approves-78-gallantry-awards-independence-day-2026

अमित शाह के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी पर फंसे राहुल गांधी:विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी, कब तक देना होगा जवाब? – Lok-sabha-secretariat-seeks-rahul-gandhi-response-to-privilege-notice-unparliamentary-remarks-amit-shah

Batwara 1947:सनी और प्रीति ने फैंस को थिएटर में दिया सरप्राइज, बॉबी देओल भी आए नजर; ये सितारे भी हुए शामिल – Batwara 1947 Actor Sunny Deol Preity Zinta Javed Akhtar Surprise Fans In Theatre

वीरता का सम्मान:खोड़ा अग्निकांड के 10 जांबाजों को गैलेंट्री मेडल, मौत के मुंह से खींच लाए थे 160 जिंदगियां – Gallantry Awards For 10 People Including Cfo Who Saved 160 Lives In Ghaziabad-khoda Fire Incident

कौन है असली शिवसेना और Ncp?:’जनता दे चुकी फैसला, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी ऐसा होने की उम्मीद’, बोले फडणवीस – Devendra-fadnavis-shiv-sena-ncp-dispute-supreme-court-caste-census

Ugc-net 2026:16 अगस्त को आएगी प्रोविजनल आंसर-की, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए क्या निर्देश जारी किए? – Ugc Net 2026 Provisional Answer Key Release Date August 16 Nta

Leave a Comment