थलापति विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. अब एक्टर ने राजनीति में भी झंडे गाड़ दिए हैं. तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में आइए जानते हैं थलापति विजय की पर्सनल लाइफ के बारे में.
कौन हैं थलापति विजय के बच्चे?
थलापति विजय की शादी संगीता सोरनलिंगम के साथ हुई. हालांकि, ये शादी अब टूटने की कगार पर है. इस शादी से उन्हें एक बेटी दिव्या साशा और एक बेटा जेसन संजय है. विजय के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं. उनकी बेटी 20 साल की है.
क्या करते हैं विजय के बेटे?
विजय के बेटे जेसन संजय 25 साल के हैं. उन्होंने स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की है. वो लंदन से पढ़े हैं. उन्होंने कैमरे के पीछे रहकर काम करना चुना है. वो अपनी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ पर काम कर रहे हैं. फिल्म को वो डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में संदीप किशन लीड रोल निभाएंगे.
ये भी पढ़ें- Monday Box Office: सोमवार को ‘राजा शिवाजी’ निकली आगे, ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का ऐसा हाल
हालांकि, खबरें हैं कि जेसन ने अपने पिता का सरनेम हटा दिया है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सिग्मा में जेसन संजय ने अपना नाम ‘जेसन संजय एस’ इस्तेमाल किया है. यहां एस को उनकी मां संगीता के नाम से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि उनके सरनेम हटाने की खबरों को लेकर ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं है.
‘सिग्मा’ की बात करें तो ये फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. जेसन संजय एक बार स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं. वो 2009 में फिल्म Vettaikaaran के एक गाने में दिखे थे. इसमें वो अपने पिता थलापति विजय संग ही नजर आए थे.
थलापति विजय की शादी-तलाक
वहीं थलापति विजय की शादी की बात करें तो उन्होंने 25 अगस्त 1999 में संगीता संग शादी की थी. ये शादी अब 27 साल बाद टूटने की कगार पर हैं. उनका तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. संगीता से अलग होने की खबरों के बीच विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग भी जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ये फर्जी खबर कितनी शर्मनाक है
दोनों के लिंकअप की खबरें चर्चा में हैं. दोनों को एक शादी में भी साथ देखा गया था. बता दें कि फरवरी 2026 में, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने विजय पर विवादित कमेंट करते हुए कहा था कि उन्हें ‘तृषा कृष्णन के घर से बाहर निकलकर’ राजनीति करनी चाहिए. उनके इस कमेंट पर जमकर विवाद हुआ. तृषा कृष्णन ने भी फटकार लगाई थी.
अब विजय की तमिलनाडु चुनाव में जीत के बीच वो विजय के घर भी गई थीं. हालांकि, दोनों ने ही अफेयर की खबरों को लेकर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है.

