लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुझे नहीं पता फादर का मतलब…’, रेखा को कभी नहीं मिला पिता का प्यार, ऐसे थे जैमिनी गणेशन संग रिश्ते

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) प्रोफेशनल लाइफ में सफल तो रहीं लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. अभिनेत्री ने अपनी लाइफ में शादी और प्यार सब किया लेकिन उन्हें ना तो पति का प्यार मिला और ना ही उनका सच्चा प्यार मुकम्मल हो पाया. इतना ही नहीं, रेखा की जिंदगी में इतना दर्द रहा कि उन्हें पिता का प्यार तक नहीं मिल पाया. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें ‘फादर’ शब्द का मतलब तक नहीं पता है.

दरअसल, रेखा जब बहुत छोटी थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे. रेखा गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री पुष्पावल्ली और अभिनेता जेमिनी गणेशन की बेटी हैं. वह घर की छोटी बेटी थीं लेकिन जल्द ही उनके कंधों पर जिम्मेदारियों का भी बोझ आ गया था. अभिनेत्री ने छोटी उम्र में माता-पिता के अलग होने का दर्द सहा. फिर सारी जिंदगी पिता से दूर रहीं. पिता जेमिनी ने कभी उनसे मिलने और बात करने तक की कोशिश नहीं की. 

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने ठुकराई शाहरुख की सुपरहिट फिल्म, तो चमकी प्रीति जिंटा की किस्मत, सेकंड ऑप्शन बनने पर दिया रिएक्शन

वह कभी मेरे पास नहीं आए…

रेखा ने सिमी गरेवाल के साथ बातचीत में पिता जेमिनी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था, ‘हम सभी बच्चे एक ही स्कूल में थे तो कई बार पिता वहां पर दूसरे बच्चों को लेने और स्कूल छोड़ने के लिए आते थे तो मैंने वहां पर पापा को देखा था कि ये मेरे पापा हैं. वह मेरे बचपन के जैसे याद हैं. वह कभी मेरे पास नहीं आए. क्योंकि वह दूसरे बच्चों को छोड़ने और पिकअप करने में बिजी रहते थे तो मुझे कभी मौका नहीं मिला.’

कभी पिता से नहीं हुआ आमना-सामना

यही नहीं, रेखा बताती हैं, ‘उन्होंने कभी उन्हें रोककर बात तक नहीं की.’ एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि क्या उन्हें पता था कि आप यहां हैं? तो इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया था, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्होंने मुझे कभी देखा.’ रेखा बताती हैं, ‘हम सब एक ही जगह रहते थे लेकिन कभी आमना-सामना नहीं हुआ.’ 

यह भी पढ़ें: 1920 फेम एक्टर का खुलासा, प्रियंका चोपड़ा के साथ ऑफर हुई थी फिल्म, लेकिन एक्ट्रेस ने कर दिया था इनकार

नहीं पता ‘फादर’ शब्द का मतलब…
 
वहीं, जब उनसे पूछा जाता है कि ‘उन्होंने कभी कोशिश नहीं की?’ तो इस पर रेखा ने कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता. मुझे नहीं पता कि दो लोगों के बीच में क्या हुआ था. वो लोग मैच्योर थे और अपने डिसीजन ले सकते थे. मैंने उसे स्वीकार किया.’ पिता को मिस करने के सवाल पर वह कहती हैं, ‘क्या पता पहले कभी किया हो. लेकिन जब आप कुछ टेस्ट नहीं करते हो तब तक उसका स्वाद नहीं जानते हो. मुझे नहीं पता था कि फादर शब्द का मतलब भी क्या होता है. जब फादर की बात होती थी तो मुझे लगता था कि चर्च के पादरी.’

मां ने की रेखा की परवरिश

‘मैंने फिल्मों में भी देखा है कि माता-पिता के प्यार में काफी अंतर होता है तो मुझे सच में कोई आइडिया नहीं है.’ अपनी परवरिश को लेकर अभिनेत्री कहती हैं, ‘मेरी मां दादी और चाची के बीच मैं पली बढ़ी और ज्यादा वक्त बिताया.’

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कब्ज़ा, ‘पैट्रियट’ ने ‘भूत बंगला’ को पछाड़ा, जानिए संडे कलेक्शन

जेमिनी गणेशन ने की थी तीन शादियां

गौरतलब है कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे. उन्होंने तीन शादियां की थी. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जेमिनी और एक्ट्रेस पुष्पावली रिलेशनशिप में थे, जिनसे रेखा और राधा का जन्म हुआ. उनकी शादी का जिक्र नहीं होता है. इतना ही नहीं, कहा ये भी जाता है कि जेमिनी ने कभी पुष्पावली को पत्नी का दर्जा भी नहीं दिया था. जबकि दोनों साथ रहते थे.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Deool Band 2 BO Day 31: ‘देऊळ बंद 2’ बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म, 10 करोड़ में बनी मूवी ने ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ा

Yoga Day 2026: अक्षय कुमार-अनुपम खेर से उर्मिला मातोंडकर तक, सेलेब्स ने ऐसे मनाया इंटरनेशनल योगा डे

सलमान खान-करीना कपूर की इस फिल्म को हुआ था 283 परसेंट का प्रॉफिट, झूम उठा था बॉक्स ऑफिस

आमिर खान की इस फिल्म ने ‘दंगल’ को बुरी तरह पछाड़ा था, 6046 परसेंट का हैरान करने वाला प्रॉफिट, बॉक्स ऑफिस पर काटा था बवाल

‘अगर मैं खो जाऊं तो…’, जाह्नवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नाइट सूट, कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे सेलेब्स, वीडियो वायरल

Leave a Comment