लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News :2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया – Bhagalpur Vikramshila Setu Collapse Bihar Bridge Collapse Bihar News Today In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर रविवार की देर रात ध्वस्त होकर गंगा नदी में समा गया, जिसके बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इस घटना से बिहार की लाइफ लाइन माने जाने वाले इस पुल पर संकट आ गया है। घटना रविवार देर रात की है ।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नवाज आलम हत्याकांड का आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार, आक्रोशित परिजन कर रहे एनकाउंटर की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि 12:35 बजे पिलर धंसना शुरू हुआ और रात 1:00 बजे पूरी पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। पिलर में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही सेतु पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत वरीय अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु के भागलपुर की ओर शुरुआती हिस्से में धंसाव होने के बाद करीब 33 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: आज अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, बिहार मंत्रिमंडल की सूची और तारीख पर हुई बात

अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे एक युवक गिरधारी कुमार ने आंखों देखी बताया कि हम लोग झारखंड से अंतिम संस्कार करने आए थे। लाश जलाने के बाद पुल के नीचे गंगा स्नान करने पहुंचे तो देखा कि पुल पर से पहले छोटा-छोटा टुकड़ा गिरा। उसके बाद पुल का बड़ा हिस्सा गंगा नदी में समा गया। हम लोग डर कर वापस यहां से भाग निकले। हम लोगों को ऐसा प्रतीत हुआ कि पुल के साथ-साथ गाड़ी भी गंगा में समा गई है, जिसमें कुछ यात्री भी सवार थे। हालांकि घटना के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी वहां पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बताया कि पिलर संख्या 133 का एक स्लैब टूट कर गंगा नदी में गिर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

विक्रमशिला सेतु का उद्घाटन वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा किया गया था। इस पुल की कुल लंबाई करीब 4.7 किलोमीटर है। यह पुल भागलपुर को कोसी सीमांचल सहित राज्य के कई हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

Leave a Comment