लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Bhring Gopal Singh Nepali Poem Chanda Ka Pyar Chakoron Tak – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:भृंग और गोपाल सिंह नेपाली की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- भृंग, जिसका अर्थ है- भौंरा , भ्रमर। प्रस्तुत है गोपाल सिंह नेपाली की कविता- चंदा का प्यार चकोरों तक
                                                                 
                            

मैं प्यासा भृंग जनम भर का
फिर मेरी प्यास बुझाए क्या,
दुनिया का प्यार रसम भर का ।
मैं प्यासा भृंग जनम भर का ।।

चंदा का प्यार चकोरों तक
तारों का लोचन कोरों तक
पावस की प्रीति क्षणिक सीमित
बादल से लेकर भँवरों तक
मधु-ऋतु में हृदय लुटाऊँ तो,
कलियों का प्यार कसम भर का ।
मैं प्यासा भृंग जनम भर का ।।

महफ़िल में नज़रों की चोरी
पनघट का ढंग सीनाज़ोरी
गलियों में शीश झुकाऊँ तो,
यह, दो घूँटों की कमज़ोरी
ठुमरी ठुमके या ग़ज़ल छिड़े,
कोठे का प्यार रकम भर का ।
मैं प्यासा भृंग जनम भर का ।।

जाहिर में प्रीति भटकती है
परदे की प्रीति खटकती है
नयनों में रूप बसाओ तो
नियमों पर बात अटकती है
नियमों का आँचल पकड़ूँ तो,
घूँघट का प्यार शरम भर का ।
मैं प्यासा भृंग जनम भर का ।।

जीवन से है आदर्श बड़ा
पर दुनिया में अपकर्ष बड़ा
दो दिन जीने के लिए यहाँ
करना पड़ता संघर्ष बड़ा
संन्यासी बनकर विचरूँ तो
संतों का प्यार दिल भर का ।
मैं प्यासा भृंग जनम भर का ।।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


 

6 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi:चाइनीज मांझे से कटा पांच साल के बच्चे का गला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत – A Child’s Neck Was Slashed By A ‘chinese Manjha’ In North-east District Of Delhi

Bengal:’जानबूझकर हो रही बिजली कटौती, बंद किए जा रहे Cctv’, मतगणना से पहले Cm ममता ने Bjp पर जड़े आरोप – Mamata Banerjee Alleges Deliberate Power Cuts Cctv Shutdowns Blames Bjp Hours Before West Bengal Counting

Top News:पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th May 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

आज के दिन:चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे होंगे घोषित, आईपीएल में मुंबई-लखनऊ के बीच मैच – 4 May 2026 Major Events

Hpbose 12th Result 2026 Live:आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे – Hpbose Hp Board 12th Result 2026 Live Updates Himachal Board Class 12 Result Link Hpboseorg

Trump:होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का एलान, ट्रंप बोले- दखल दिया तो पूरे दम से निपटेंगे – Donald Trump Announces Project Freedom To Escort Stranded Ships Through Strait Of Hormuz Warns On Interference

Leave a Comment