लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vivek Vihar Fire:बीमार मां को बाहर निकाला और दो घरेलू सहायिकाओं को भी बचाया, खुद अंदर फंस गई शिखा जैन; गई जान – Vivek Vihar Fire: Shikha Jain, Who Rescued Her Ailing Mother, Became Trapped Inside And Died.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तड़के पौने चार बजे इमारत के सभी लोग गहरी नींद में थे तभी शिखा की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर में धमाका हुआ है और आग लग गई है। उन्होंने फौरन एक-एक कर घर के सभी लोगों को जगाया। इस बीच उन्होंने घर में मौजूद दोनों नौकरानियों को बाहर निकलने के लिए कहा। शिखा ने ही घर का दरवाजा खोला।

शिखा ने चिल्लाकर बिल्डिंग के लोगों को जगाने का भी प्रयास किया, लेकिन सभी गहरी नींद में थे जिसकी वजह से कोई जगा नहीं। इस बीच शिखा की दोनों नौकरानियां बाहर निकल गईं। पति नवीन के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग पिता अरुण जैन को शिखा ने सीढ़ियों से नीचे उतार दिया।

इस बीच आग ने फ्लैट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। नवीन भागे-भागे पड़ोसियों के पास पहुंचे। और वहां से गद्दे ले आए। उन्हें लगा कि शायद गद्दे कुछ काम आएंगे। शिखा की मां अंदर ही मौजूद थीं। शिखा उनको बचाने में लगी रहीं।

नवीन ऊपर पहुंचे और इमारत की साइड में लगे खिड़की के कांच को तोड़ दिया। नवीन ने नीचे गद्दे पहले ही डाले हुए थे। दोनों बेटियों रक्षता और प्रियल को उन्होंने दूसरी मंजिल से नीचे कूदने के लिए कहा। दूसरी ओर शिखा ने किसी तरह आग की लपटों के बीच बीमार मां को बाहर निकाला लेकिन खुद अंदर फंस गई।

नवीन झुलसने के बाद भी किसी तरह फ्लैट से निकलने में कामयाब हो गए। इस बीच मदद को आए लोगों ने शिखा की मां दर्शना जैन को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। बाद में नवीन को भी सुरक्षित स्थान पर ले आया गया। शिखा फ्लैट में अचेत होकर गिर गईं। बाद में उनका झुलासा हुआ शव बरामद हुआ।

पति नवीन की हालत नाजुक बनी हुई है। एक अन्य परिजन सुरेश ने बताया कि मूलरूप से होडल हरियाणा के रहने वाले नवीन का सदर बाजार इलाके में गत्ते का बड़ा कारोबार है। नवीन की छोटी बेटी प्रियल 10वीं कक्षा की छात्रा है। बड़ी बेटी रक्षता नोएडा के एक कॉलेज से बीबीए कर रही है। हादसे में नवीन, रक्षता, प्रियल जख्मी हैं। इनका इलाज जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hpbose 12th Result 2026:आज हजारों विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, शिक्षा बोर्ड घोषित करेगा परीक्षा परिणाम – Hpbose 12th Result 2026 Himachal Pradesh Board 12th Result Released At 11 Am Today

गर्मी व सूखे का डबल अटैक:2090 तक 260 करोड़ लोगों पर खतरा, सदी के अंत तक 5 गुना बढे़गा असर – Global-heat-drought-double-impact-260-crore-risk-climate-change-study

Weather:दिल्ली-up समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम – Weather Updates India Western Disturbance Rain Snowfall Up Punjab Haryana Forecast Imd Yellow Alert

Kerala Election:मतगणना से पहले शशि थरूर ने किया चौंकाने वाला दावा, एलडीएफ को लेकर कही ये बड़ी बात – Kerala Assembly Election Results Shashi Tharoor Udf Victory Claim Exit Polls Pinarayi Vijayan Ldf

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज:असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी? – Assembly-election-results-2026-vote-counting-west-bengal-assam-tamil-nadu-kerala-puducherry-bjp-tmc-dmk

West Asia Crisis:ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ट्रंप ने किया खारिज, बोले- जो चाहता हूं, उस पर खरा नहीं उतरता – Donald Trump Rejects Iran Latest Proposal To End West Asia Conflict Israel Us War Hormuz Strait Nuclear Power

Leave a Comment