लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज:असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी? – Assembly-election-results-2026-vote-counting-west-bengal-assam-tamil-nadu-kerala-puducherry-bjp-tmc-dmk

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है। 

सभी राज्यों में चुनावों के बाद सियासी दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। हालांकि, मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा कि किसके दावों में कितना दम है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई है। मतगणना के एक दिन पहले पार्टियों ने जीत के दावे के साथ संभावित राजनीतिक परिदृश्यों पर चर्चा कर समीक्षा बैठकें भी कीं।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज, ममता, हिमंत और स्टालिन जैसे कद्दावर मुख्यमंत्रियों का भविष्य दांव पर

पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला, क्या सत्ता में चौथी बार लौटेंगी दीदी?

पश्चिम बंगाल में सबसे कड़ा मुकाबला देखा गया, वहां चुनावी सरगर्मी आखिरी पलों तक बनी रही। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक मंदिर में प्रार्थना करते हुए कहा, “ईश्वर हमारे साथ है। सनातन धर्म के हितों की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है।” भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से हटाने का भरोसा जताया है। वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि ममता बनर्जी 200 से अधिक सीटों के साथ वापसी करेंगी। टीएमसी ने मतगणना एजेंटों के लिए व्यवस्थाओं को लेकर चिंताएं भी जताईं, साथ ही ईवीएम को लेकर सुरक्षा खामियों के आरोप भी लगाए। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

तमिलनाडु में डीएमके मजबूत, लेकिन ‘विजय’ रथ पर लग सकता है ब्रेक

तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन के सत्ता में बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में हुए बंपर मतदान और एग्जिट पोल के नतीजों ने इस अनुमान को बल दिया है। वीसीके प्रमुख थोल. तिरुमावलवन ने कहा कि डीएमके गठबंधन निर्णायक जीत हासिल करेगा। राज्य में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

असम में सरमा की मजूबत दावेदारी, कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद

असम में भाजपा अपने शासन के रिकॉर्ड के आधार पर एक और कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद कर रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। वहीं, विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार के आरोपों को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस की वापसी की उम्मीद जताई है। असम में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया, जो नतीजों को प्रभावित कर सकता है।

केरल में एलडीएफ-यूडीएफ में कड़ा मुकाबला

केरल में सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है। हालांकि, एग्जिट पोल बंटे हुए हैं और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा पांचों राज्यों में सरकार नहीं बना पाएगी। केरल में बंपर मतदान और महिला मतदाताओं की भागीदारी ने राजनीतिक माहौल को गरमाया हुआ है।

पुडुचेरी में कड़ा संघर्ष

पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य बना रहा है। वहीं, कांग्रेस-डीएमके गठबंधन वापसी की कोशिश में है। यहां भी मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा है।

ये भी पढ़ें: Kerala Election: मतगणना से पहले शशि थरूर ने किया चौंकाने वाला दावा, एलडीएफ को लेकर कही ये बड़ी बात

आज साफ हो जाएगी पांचों राज्यों की सियासी तस्वीर

इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग जैसे तकनीकी नवाचारों ने चुनावी प्रक्रिया के विकसित होने का संकेत दिया है। हालांकि, आरोपों और प्रत्यारोपों ने संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल भी खड़े किए हैं। आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सत्ता में आएगा। इन राज्यों के चुनावी नतीजों का केवल क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव दिखेगा।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कैद खौफनाक कत्ल का Video:31 सेकंड में चाकू से 33 वार, स्कूल में शिक्षिका को नकाबपोश ने उतारा मौत के घाट – Teacher Sandhya Stabbed To Death Inside A School In Faridabad Cctv Video Live

Ev:भारत में ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड! जुलाई 2026 में पहली बार दो लाख के पार पहुंची Ev टू-व्हीलर बिक्री – India Ev Sales Reach Record High In July: Electric Two-wheelers Cross 2-lakh Mark For The First Time

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान:मुस्कान के पिता ने ठुकराई ये मांग, सिर झुकाकर ससुर के सामने खड़ा रहा शीलू – Muskan Balhara Suicide Case Father Rejects Request To Delay Arrests Until Tehrvi

Who Is Auqib Nabi?:कर्फ्यू में कुर्सी को बल्लेबाज मानकर करते थे अभ्यास; आकिब का बारामूला से टीम इंडिया तक सफर – Auqib Nabi Emotional Journey To Indian Test Squad; From Bowling At A Chair During Curfew To Team India

‘कोटा नहीं, सीटें बढ़ाएं; फीस पर लगे लगाम’:आरक्षण पर खुलकर बोले Cjp प्रमुख दीपके; अमित शाह को लेकर कही ये बात – Cjp Abhijeet Dipke Statement Reservation Education Fees Amit Shah

‘लोग मुझे अपनाएंगे…’, 370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद ऑडियंस से रूबरू हुए प्रणीत मोरे; छलक गया दर्द – Pranit More Faces Audience Again After 370 Biryani Controversy Stand Comedian Opens Up Difficult Phase

Leave a Comment