लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :नवाज आलम हत्याकांड का आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार, आक्रोशित परिजन कर रहे एनकाउंटर की मांग – Nawaz Alam Murder Case Accused Arrested From Begusarai Bihar Police Patna Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नवाज आलम की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बेगूसराय जिले के भगवानपुर इलाके से की गई है। कल हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस को स्थानीय लोगों और परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा पर कांग्रेस का तंज, कहा- 50 वर्ष के बेरोजगार को विरासत बचाने के लिए उतारा

क्या है मामला 

 नवाज आलम (30) अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक नाबालिग सनकी ने उनके घर में घुसकर उनकी गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वह सेल्स मैन की नौकरी करते हुए अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। घटना के संबंध में नवाज आलम के भाई का कहना है कि सुबह लगभग 6-7 बजे की बात है। एक लड़का नवाज आलम के कमरे में घुस आया और अचानक हमला करते हुए उनके सीने पर जा बैठा। जब तक नवाज कुछ समझ पाते, सनकी लड़के ने नवाज आलम का गला रेत दिया। तब तक नवाज की पत्नी की नींद खुल गई और वह हत्यारे के साथ भिड़ गई। अब वह लड़का नवाज की दो साल की बेटी का क़त्ल करने वाला था, लेकिन नवाज की पत्नी उस आरोपी का डटकर मुकाबला करने लगी। उन दोनों की चीख चिल्लाहट अब अन्य लोगों के कान तक जाने लगी थी। इसलिए खुद को बचाने के लिए आरोपी लडके ने नवाज की पत्नी पर हमला कर दिया जिसमें नवाज की पत्नी भी बहुत बुरी तरीके से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी वहां से फरार हो गया।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: आज अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, बिहार मंत्रिमंडल की सूची और तारीख पर हुई बात

पति-पत्नी को पीएमसीएच में कराया भर्ती

तब तक पास के कमरे में सो रहे नवाज के भाई दौड़कर वहां पहुंचे तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। फिर चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और दोनों पति-पत्नी को पीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन खून अत्यधिक बह जाने के कारण इलाज के दौरान नवाज आलम की मौत हो गई। नवाज की पत्नी की हालत अब तक गंभीर बनी हुई है।

इसलिए नहीं हो पाया आरोपी का एनकाउंटर

घटना से आहत स्थानीय लोग शव को लाकर बीच सड़क पर रखकर न्याय की मांग करने लगे। परिजनों की मांग थी कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और पुलिस आरोपी का भी एनकाउंटर करे। दरअसल कुछ दिनों से बिहार में एनकाउंटर की परिभाषा बदल गई है। अपराधियों के लिए पुलिस अब ऑपरेशन लंगड़ा नहीं चला रही है, बल्कि अपराधियों को गोली मारकर उनका काम तमाम ही कर रही है। इसलिए लोग इस बात की आशंका कर रहे थे कि आज सुबह जागते ही एनकाउंटर की खबर मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुलिस ने आरोपी शख्स को बेगूसराय जिले के भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया। चूंकि वह नाबालिग है इसलिए संभवतः उसका एनकाउंटर नहीं हो पाया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:cwg में भारत का गोल्डन डे; Cjp को विदेशी फंड की जांच तेज; जस्टिस भुइयां ने Sc कॉलेजियम पर पूछे सवाल – Top News Jantar Mantar Protest Commonwealth Games Update Neet Pg 2026 Hormuz Oman Spider Man Brand New Day

Friendship Day 2026:जब दोस्तों ने साथ मिलकर रचा इतिहास, दोस्ती की कहानी कहती दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां – When Friends Made History Together, The World’s Biggest Tech Companies Built On Friendship

पीओके चुनावों को लेकर पश्चिमी देशों के रुख पर क्यों उठे सवाल?:रिपोर्ट में दावा- Pak को मिल रही रणनीतिक छूट – Questions-raised-over-selective-outrage-on-to-alleged-irregularities-in-pok-assembly-elections

इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव:धार्मिक स्थल पर भीड़ नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके खोजे सरकार, इसके लिए शोध की दरकार – Allahabad High Court: Government Should Find Scientific Methods For Crowd Control At Religious Places.

International Study:यमुना डूब क्षेत्र दिल्ली का प्राकृतिक वाटर प्यूरीफायर, सुरक्षित भविष्य के लिए बचाना होगा – International Study: The Yamuna’s Floodplain Is Delhi’s Natural Water Purifier; It Must Be Saved.

आज के दिन:pm मोदी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान शुरू करेंगे, कर्नाटक सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई – 2 August 2026 Major Event.

Leave a Comment