लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गर्मियों में ज्यादा मेहनत किए बिना भी तेजी से घटने लगेगा वजन, अपनाएं ये आसान आदतें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Weight Loss Tips: गर्मियों के इन दिनों में अक्सर हम तेज धूप, लगातार बहते पसीने और चिपचिपाहट से परेशान रहते है. जब ऐसा होता है तो हमें कुछ खाने का भी मन नहीं करता है और अगर हम कुछ खा भी रहे हैं तो मन करता है कि बहुत ही लाइट हो और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करे. गर्मियों का यह मौसम आपको कितनी भी तकलीफें क्यों न दे, यह आपके बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए भी बिलकुल ही सही समय साबित हो सकता है. अगर आपको अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में परेशानी हो रही है तो आपको इस मौसम का फायदा उठाना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस मौसम अपनाकर आप अपने बढ़े हुए वजन को काफी तेजी से कम कर सकते हैं. जब आप इन आदतों को कुछ ही दिन अपना लेंगे तो आपको अपने शरीर में बदलाव साफ दिखने लग जाएंगे. चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

गर्मियों में खूब पीएं पानी

गर्मियों के इन दिनों में आपको कभी भी पानी पीने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए. इस मौसम में आपके शरीर से पानी पसीने के रूप में हर समय निकलता रहता है, जिस वजह से आपके शरीर में कई बार पानी की कमी भी हो सकती है. पानी पीने से आपका शरीर ठंडा रहता है और साथ ही आपकी भूख भी कंट्रोल में रहती है. जब आप समय-समय पर पानी पीते रहते हैं, तो आपको बेवजह खाने की आदत से राहत मिलती है. जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ ही समय में आपका बढ़ा हुआ वजन घटने लगता है.

ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार

लाइट और न्यूट्रिशियस डाइट लें

गर्मियों के इन दिनों में आपको काफी ज्यादा फ्राइड और मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए. इस तरह की चीजों को खाने से आपका शरीर हैवी महसूस करने लगता है और डाइजेशन भी धीमा हो जाता है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप फल, सलाद, दही, छाछ और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दें. ये चीजें जल्दी डाइजेस्ट हो जाती हैं और साथ ही शरीर को ज्यादा न्यूट्रिशन भी प्रोवाइड करती हैं. इसके अलावा आपको अपनी डाइट में तरबूज, खीरा और संतरा जैसे फलों को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. ये आपके शरीर को ठंडा रखते हैं और साथ ही पेट को भी लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं. ऐसा होने की वजह से आपको भूख नहीं लगती है और आपका वजन भी घटता है.

रेगुलर एक्सरसाइज करें

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो आपको अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल जरूर करना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में सुबह जल्दी उठकर या फिर शाम को लाइट एक्सरसाइज जरूर करें. इसके अलावा आप अगर चाहें तो हर दिन थोड़ी देर वॉकिंग या फिर योगा को भी अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. आपको बहुत ही ज्यादा हैवी वर्कआउट करने से भी बचना चाहिए क्योंकि इनकी वजह से आपके शरीर में पानी की कमी और थकान जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. हर दिन कम से कम 45 से 50 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें और शरीर को एक्टिव रखने की कोशिश भी करें.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

मीठी और जंक चीजों से दूरी बनाएं

गर्मियों के इन दिनों में अक्सर हमें ठंडी और मीठी चीजें जैसे कि आइसक्रीम या फिर बाहर की इस तरह की चीजें खाने का मन करता है. बता दें ये सभी चीजें हमारे वजन को बढ़ाने का काम करते हैं. इनमें काफी ज्यादा चीनी और फैट पाया जाता है जिस वजह से ये वेट गेन का कारण बन जाते हैं. बाहर मिल रही इस तरह की चीजों से बेहतर है कि आप घर पर ही नींबू पानी, नारियल पानी या फिर फ्रेश फलों को डाइट में शामिल करना शुरू कर दें. इनके सेवन से आपके शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और वजन भी कंट्रोल में रहेगा.

सही समय पर खाना खा लें

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपना भोजन सही समय पर कर लें. आपको ज्यादा देर तक भूखे रहने के बाद एक बार में ही ज्यादा खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है. पूरे दिन के दौरान आपको थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका डाइजेशन बेहतर रहेगा और आपके शरीर में एनर्जी की कमी भी नहीं होगी. आपको हर रात डिनर एकदम हल्का और सही समय पर करना चाहिए। कोशिश करें कि रात को सोने से 3 घंटे पहले डिनर जरूर कर लें.

सही नींद लेना भी जरूरी

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो आपके लिए एक सही नींद लेना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. अगर आप रात को ठीक से सोते नहीं हैं, तो शरीर में ऐसे हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से आपको बार-बार भूख लगने लगती है. हर रात आपको कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लेनी चाहिए ताकि आपका बढ़ता हुआ वजन कंट्रोल में रह सके और शरीर भी हेल्दी रहे.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment