लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ek Din And Raja Shivaji Day 2 Box Office Collection And Bhooth Bangla To Michael Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’, ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी दमखम दिखा रही है। साथ ही साउथ फिल्म ‘कारा’ और ‘केडी-द डेविल’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’  भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। जानिए, इन फिल्मों ने शनिवार के दिन कितनी कमाई की है। कलेक्शन के मामले में कौन सबसे आगे रहा है। 




EK Din And Raja Shivaji Day 2 Box Office Collection And Bhooth Bangla To Michael  Total Earning

फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान
– फोटो : सोशल मीडिया


फिल्म ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? 

सैकनिल्क के मुताबिक आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि ओपनिंग डे पर इसने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने लीड रोल किया है, वहीं एक्ट्रेस के तौर पर साई पल्लवी नजर आई हैं। 

 


EK Din And Raja Shivaji Day 2 Box Office Collection And Bhooth Bangla To Michael  Total Earning

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख
– फोटो : सोशल मीडिया


रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ की कितनी रही कमाई? 

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी रिलीज हुआ है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ओपनिंग डे पर इसने 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो इस फिल्म की कमाई भी शनिवार को घटी है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 21.90 करोड़ रुपये हो चुका है। 


EK Din And Raja Shivaji Day 2 Box Office Collection And Bhooth Bangla To Michael  Total Earning

हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ का क्या रहा हाल? 

शनिवार के दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हाॅलीवुड ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ ने अच्छा कलेक्शन किया है। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये और पेड प्रीव्यू से 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये हो चुका है। 

वहीं फिल्म ‘माइकल’ ने भी रिलीज के नौवें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने भी कुल 33.45 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर ली है।  


EK Din And Raja Shivaji Day 2 Box Office Collection And Bhooth Bangla To Michael  Total Earning

‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के लिए कैसा रहा शनिवार?  

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 15वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई अब तक 137 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। इस फिल्म ने 45वें दिन 2.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि 44वें दिन इस फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,138.54 करोड़ रुपये हो चुका है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Portugal Vs Dr Congo:क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे बेअसर, डीआर कॉन्गो ने पुर्तगाल को 1-1 की बराबरी पर रोका – Fifa World Cup 2026 Portugal Vs Dr Congo Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Aaj Ka Shabd Suyash Balswaroop Rahi Ki Kavita Pyas Ke Kshan – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:सुयश और बालस्वरूप राही की कविता

दिल्ली-ncr में फिर बदलेगा मौसम:आज नया पश्चिम विक्षोभ देगा दस्तक, इतने दिन बारिश की संभावना, पढ़ें पूर्वानुमान – New Western Disturbance To Hit Delhi Possibility Of Rain

Narco Terror:पाकिस्तानी लिंक वाले नार्को-टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़, अमृतसर से जम्मू तक फैला था ड्रग्स का जाल – Pakistan-linked Narco-terror Network Busted

Us-iran Deal:अमेरिका-ईरान समझौते का मसौदा आया सामने, यूरेनियम से लेकर होर्मुज और लेबनान तक कई शर्तें शामिल – Us Draft Of Iran Agreement Includes Minimum Standard For Downblending Uranium Hormuz Issue Lebanon Invasion

Nse:30 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में एनएसई, Hyundai और Lic के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद – Nse Ipo Set To Become India’s Biggest-ever Public Issue

Leave a Comment