लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात:पति ने पत्नी और चार बच्चों को जहर दे उतारा मौत के घाट, खुद की नस काटी – Gurugram Crime Husband Poisons Wife And Four Children To Death

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुरुग्राम के वजीरपुर गांव से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। इस हत्याकांड में कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 35 वर्षीय पत्नी और उनके 14, 12, 10 और 8 साल के चार बच्चे शामिल हैं। सभी की मौत जहर दिए जाने से हुई है। यह भयावह घटना गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में हुई, जहा आरोपी पति ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद, आरोपी पति ने अपना गला और हात की नस काटकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक सैलून चलाता था। उसकी इस खौफनाक हरकत के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस वजह से पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना ने लोगों को सदमे में डाल दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में मुलाकात तय:बोले- बहुत कुछ बदल सकती है यह बैठक; क्या रूस से बनेगी बात? – Volodymyr Zelenskyy Donald Trump New York Meeting Peace Talks

कटड़ा:माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, टिकट बुकिंग काउंटर और एक कॉफी शॉप का सामान जलकर राख – Fire Breaks Out At Mata Vaishno Devi Helipad Terminal.

लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug

केरल में भारी बारिश का कहर:इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना – Kerala Heavy Rain Idukki Landslide Two Dead Nilambur Five Missing

हरियाणा में दर्दनाक हादसा:गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल – Two Youths Died And One Injured While Returning On Motorcycle After Ganesh Immersion In Hisar

आज का राशिफल 21 सितंबर:वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 21 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment