लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:ईरान ने Us को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव, देश में गहराया जल संकट; कई राज्यों में बारिश से राहत के आसार – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजकर नाकाबंदी हटाने और लेबनान समेत कई मोर्चों पर चल रहे संघर्ष को खत्म करने की मांग रखी है, जिससे पश्चिम एशिया में नई कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर भारत में मौसम ने भी रफ्तार बदल ली है पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार के बीच तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी है। वहीं पुणे का नसरापुर मामला लोगों को झकझोर रहा है, जहां संवेदनशील हालात को देखते हुए अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट पर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी। इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गर्म है, जहां अभिषेक बनर्जी के तीखे बयान ने फलता उपचुनाव को सीधा सियासी टकराव का मैदान बना दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप और अब्बास अराघची
– फोटो : ANI


ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका को एक 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की मांग की गई है। प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान की नाकाबंदी को हटाने की मांग भी शामिल है। ईरान का यह प्रस्ताव वॉशिंगटन की ओर से पहले भेजे गए नौ सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें कथित तौर पर दो महीने के संघर्ष विराम की समय-सीमा शामिल थी। हालांकि, तेहरान ने किसी भी विस्तारित अंतरिम व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया है। इसके बजाय ईरान ने 30 दिनों के भीतर एक व्यापक समाधान पर जोर दिया है, जिसे अस्थायी युद्धविराम के बजाय स्थायी युद्ध की समाप्ति के रूप में देखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala

जलाशयों में तेजी से गिर रहा जल स्तर
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट


देश में 166 जलाशयों का स्तर 40% से नीचे

देश में जल भंडारण की स्थिति तेजी से दबाव में आ रही है और गर्मियों की शुरुआत के साथ संकट के संकेत और स्पष्ट हो गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देश के 166 प्रमुख जलाशयों में उपलब्ध पानी घटकर कुल क्षमता के 40 प्रतिशत से नीचे आ गया है। वहीं कई प्रमुख नदी घाटियों में भी जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्रीय जल असंतुलन गहराने की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार देश के 166 जलाशयों में कुल लाइव स्टोरेज 71.082 अरब घन मीटर (बीसीएम) रह गया है, जो उनकी कुल क्षमता 183.565 बीसीएम का केवल 38.72 प्रतिशत है। 9 अप्रैल 2026 को यह स्तर 44.71 प्रतिशत था, यानी तीन सप्ताह में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। ये 166 जलाशय देश की कुल अनुमानित जल भंडारण क्षमता 257.812 बीसीएम का लगभग 71.20 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। इनमें से 20 जलाशय जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 35.299 बीसीएम है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala

नास्रापुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्या कांड।
– फोटो : Amar Ujala Graphics


पुणे: नाबालिग के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस अलर्ट

पुणे जिले के भोर तालुका के नसरापुर इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स घटना के बाद पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले वैकुंठ धाम श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala

कई इलाकों में गिरेगा तीन से पांच डिग्री पारा
– फोटो : ANI


पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा, IMD का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वोत्तर तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और चमक व गरज के साथ बरसात के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हनुमान अंश:बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा, 300 करोड़ पार पहुंची कमाई; सीएम फडणवीस ने दी टीम को बधाई – Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office

देवर-भाभी के बीच पति-पत्नी का रिश्ता!:भाई ने ली भाई की जान, 300 नंबरों की पड़ताल और 50 सीसीटीवी से खुला राज – Man Murdered His Cousin On Suspicion Of Illicit Relationship With His Wife In Gorakhpur

एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज:मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत – Asian Games 2026 Opening Ceremony: Manu Bhaker, Pawan Sehrawat Lead Indian Contingent With Tricolour

मेरठ:आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान – Meerut Air Show: Surya Kiran’s Nine Hawks Dazzle Crowd With 35-minute Aerial Display

सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या सच में बढ़ता है माइलेज?:जानें इस आम धारणा की वैज्ञानिक सच्चाई – Does Filling Petrol In The Morning Save Fuel? Know The Real Truth Behind Density And Mileage

अमेरिका का नया टैरिफ कानून:क्या भारत का 140 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर है? विस्तार से जानिए जमीनी हकीकत – New Us Tariff Law: Is India’s 140 Billion Dollar Bilateral Trade At Risk?

Leave a Comment