लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal Re-poll:’10 जन्म भी कम पड़ेंगे’ अभिषेक बनर्जी का Bjp पर हमला; फलता उपचुनाव को लेकर दी खुली चुनौती – Abhishek Banerjee Challenges Bjp Bangla Birodhi Gujarati Gang Over West Bengal Falta Re-poll Controversy

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने फलता विधानसभा सीट पर हुए मतदान विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेता अमित मालवीय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस बंगला विरोधी गुजराती गैंग की बात की जा रही है, वह उनके डाइमंड हार्बर मॉडल को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

’10 जन्म भी कम पड़ेंगे…’ खुली चुनौती

अभिषेक बनर्जी ने बेहद तीखे शब्दों में कहा कि उनके राजनीतिक मॉडल को कमजोर करने के लिए 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो विपक्ष फलता से चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली से लेकर राज्य तक कोई भी नेता मैदान में आए, टीएमसी तैयार है मुकाबले के लिए।

 

इस पूरे विवाद की शुरुआत भाजपा नेता अमित मालवीय के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि डाइमंड हार्बर मॉडल ढह रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग ने फाल्ता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया।

21 मई को फिर से वोटिंग, 24 मई को मतगणना

दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों समेत) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 मई 2026 को होगी।

आयोग ने यह निर्देश 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद जारी किए हैं। उस दिन बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर गंभीर चुनावी अपराध हुए थे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया था। आयोग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

4 मई को सिर्फ 293 विधानसभा सीटों पर होगी मतगणना

आयोग के इस फैसले के बाद 4 मई को राज्य की 294 में से केवल 293 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी। पहली बार ऐसा होगा जब एक विधानसभा सीट को अलग रखकर बाकी राज्य के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक हलकों में इसे बेहद असाधारण और ‘नजीरविहीन’ कदम माना जा रहा है।

शुक्रवार को भी इन जगहों पर हुआ पुनर्मतदान

इससे पहले, एक मई को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि दो मई यानी शनिवार को राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा की 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। इस कड़ी में इन 15 बूथों पर आज मतदान हुए, जिसमें शाम पांच बजे तक करीब 90.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 89.29% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 91.77% मतदान दर्ज किया गया।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kenya Helicopter Crash:सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच अमेरिकी समेत सात लोगों की मौत – Kenya Helicopter Crash Five Americans Among Seven Killed In Safari Helicopter Accident In Northern Kenya

Sugar Stock Limit:चीनी कारोबारी 15+ दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे, त्योहार से पहले सरकार की सख्ती का कारण क्या? – India Sugar Dealer Stock 15 Days Govt Notification Order Inforce From 1st Sept Until Nov 30 Sugar Demand News

Delhi:सीएनजी सिलिंडरों में जुगाड़ से खतरा, टेस्टिंग से लेकर ओवरफिलिंग तक लापरवाही; धमाके से सवालों का विस्फोट – Delhi: Modifications In Cng Cylinders Pose A Danger; Negligence Ranges From Testing To Overfilling

Meerut:मेरठ-करनाल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, आग में जिंदा जला चालक; नहीं मिला बच निकलने का मौका – Meerut: Truck Overturns After Hitting Divider; Driver Burnt Alive.

Ground Report:पहले हुआ जोरदार धमाका, फिर सिलिंडरों ने मचाई तबाही; धूल में उठे गुबार को चीर रही थी चीख-पुकार – Ground Report: First Came A Massive Blast, Then Cylinders Wreaked Havoc.

Congress:राहुल गांधी को माननी होंगी 30 शर्तें; पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के लिए कितने नियम, पुलिस क्या बोली? – Rahul Gandhi Pune Event: Police Grant Permission For ‘chhatron Ki Gunj’ With 30 Conditions; What Are The Rules

Leave a Comment