लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhooth Bangla BO Day 15: ‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी मचाया धमाल, प्रभास की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’  ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. ये फिल्म अब 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. लेकिन उससे पहले, फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने प्रभास की ‘द राजा साहब’ को पीछे छोड़ते दिया है.चलिए यहां इसके 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े जानते हैं.

‘भूत बंगला’  ने रिलीज के 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज किया. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद  अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म को  नई रिलीद ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ से मुकाबला करना पड़ रहा है. बावजूद इसके ‘भूत बंगला’  ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को भी दमदार कमाई की. यहां तक कि इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई.

कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के15वें दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की.  इसने दूसरे गुरुवार को हुई 4 करोड़ रुपये की कमाई से बेहतर परफॉर्म किया. इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई अब 148.66 करोड़ रुपये हो गई है. जीएसटी सहित ग्रॉस टोटल 175.42 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी 6ठी हॉरर-कॉमेडी फिल्म
भूत बंगला अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है. इसने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. बता दें की द राजा साब का लाइफटाइम कलेक्शन 146.04 करोड़ रुपये था. अब भूत बंगला का अगला टारगेट आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ (157.05 करोड़ रुपये) है.

भारतीय सिनेमा (नेट कलेक्शन) में हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्में

  1. स्त्री 2- 627.5 करोड़
  2. भूल भुलैया 3- 281.56 करोड़
  3. गोलमाल अगेन – 205.72 करोड़
  4. भूल भुलैया 2- 185.57 करोड़
  5. थामा- 157.05 करोड़
  6. भूत बांग्ला – 148.66 करोड़ (15 दिन)
  7. राजा साब- 146.04 करोड़
  8. स्त्री- 129.67 करोड़
  9. मुंज्या – 108 करोड़
  10. सर्वम मया – 76.84 करोड़

ये भी पढ़ें:-EK Din BO Day 1:’राजा शिवाजी’ के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment