लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी में बड़ा हादसा:60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने; 25 अस्पताल में भर्ती – Bus Overturns In Shahjahanpur Travelers Heading To Ganges For Holy Dip On Buddha Purnima

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


यूपी के हरपालपुर से 60 यात्रियों को बैठाकर फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट बस शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में गांव रघुनाथपुर के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इससे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें 11 को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य वहीं उपचार हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री बुद्ध पूर्णिमा के चलते पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। 




Bus Overturns in Shahjahanpur Travelers Heading to Ganges for Holy Dip on Buddha Purnima

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : अमर उजाला


यात्रियों ने चालाक से कहा था- सही से चलाओ बस, पर उनसे एक न सुनी

हरदोई जनपद के हरपालपुर से सुबह प्राइवेट बस में करीब 60 यात्री सवार हुए। चालक बस को तेजी भगा रहा था। कुछ यात्रियों ने उससे सही से बस चलाने के लिए भी कहा। पर उसने एक नहीं सुनी। इस बीच गांव रघुनाथपुर के पास आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में बस पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। पुलिस व आसपास के ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें 25 यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस से 11 घायल यात्रियों को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। इनमें से नौ को भर्ती कर लिया गया। दो यात्रियों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी होने पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने सीओ अभय वर्मा लोहिया अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हाल जाना है।


Bus Overturns in Shahjahanpur Travelers Heading to Ganges for Holy Dip on Buddha Purnima

इससे टकराई थी बस
– फोटो : अमर उजाला


लोहिया अस्पताल में आए घायल

हरदोई थाना पाली के गांव पांडेयपुरवा निवासी राधिका(45), नन्हीं देवी (60), सवायजपुर गांव सलउद्दीपुर के विश्व प्रताप सिंह (31), मिलरगवां की उमाकांती (55), माहरेपुर की गुड्डी (55), रामदेवी (65), अनुष्का (8) पुत्री प्रदीप पाल, नंदबाग के रामलड़ैते (47), जदुवीर सिंह (60), गोकुल बेहटा के गांव रामपुर मानपुर के रंजीत सिंह, अमरेखा के राजू (30) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Bus Overturns in Shahjahanpur Travelers Heading to Ganges for Holy Dip on Buddha Purnima

अस्पताल में भर्ती यात्री
– फोटो : अमर उजाला


महिला के कुंडल व छह हजार रुपये सिपाही ने नहीं दिए

लोहिया अस्पताल में भर्ती हरदोई जिले के थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव मिरगवां निवासी घायल उमाकांती के पुत्र राहुल ने बताया कि बस पलटने पर उनकी मां के कुंडल व छह हजार रुपये वहीं गिर गए थे। बस से निकालने के दौरान एक सिपाही ने कुंडल व रुपये उठा लिए थे। मांगने उसने कहा कि पहले अस्पताल जाकर इलाज कराओ बाद में थाने आकर ले जाना। पर जब राहुल रुपये व कुंडल मांगने गया तो सिपाही ने रुपये व कुंडल लेने से ही इनकार कर दिया। इससे परेशान व्यवस्था कोसता रहा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Toll Tax:गंगा एक्सप्रेसवे पर पहले 15 दिन कोई टोल टैक्स नहीं, मेरठ से प्रयागराज तक कितनी होगी बचत? देखें लिस्ट – Ganga Expressway Toll-free For 15 Days: Route, Savings Guide, And Toll Rates Explained

Rr Vs Dc Live Score:मिचेल स्टार्क की वापसी से बढ़ेगी दिल्ली की ताकत, क्या आज राजस्थान को दे पाएगी मात? – Rr Vs Dc Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

West Bengal Polls:पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर डाले जाएंगे वोट, Eci बोला- 2 मई को होगा पुनर्मतदान – West Bengal Polls: Election Commission Orders Repolling In 15 Polling Stations Of West Bengal On May 2

Punjab:विधानसभा में क्यों उठी अल्कोहल टेस्ट की मांग? कांग्रेस-अकाली ने लगाए आरोप; स्पीकर ने कर दिया इनकार – Congress And Akali Dal Allege Cm Bhagwant Mann Intoxicated In Assembly Demand Alcohol Test Speaker Refuses

बरगी हादसा:एक वेब ने नीचे दबाव बनाया, दूसरी ने हल को उठाया, बरमूडा ट्रायंगल जैसी दुर्लभ स्थिति से पलटा क्रूज – Mp Bargi Dam Cruise Accident News Rare ‘bermuda Triangle Conditions Capsized Cruise

Petrol Diesel Price:वैश्विक तनाव और महंगे क्रूड का असर, क्या देश में जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? – Petrol Diesel Price Hike In Near Future Not Ruled Out Say Govt Sources

Leave a Comment